
गुलाबीनगर में फिर हमराह, रविवार की सुबह होगी खास
जयपुर. गुलाबीनगरवासियों के लिए इस रविवार की सुबह फिर खास होगी। राजस्थान पत्रिका की ओर से 21 अक्टूबर को सुबह 6 से 8.30 बजे तक मानसरोवर के शिप्रा पथ स्थित लैंड स्केप पार्क में हमराह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आमजन को सेहत के प्रति जागरूक करने और परंपरागत खेलों सहित सेहतमंद गतिविधियों से सीधे जुड़ाव से भरपूर यह कार्यक्रम होगा। इसमें हंसी के ठहाकों के साथ ही, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, रूमाल झपट्टा, योगा व साइक्लिंग सहित कई तरह के खेल भी होंगे।
इसके साथ ही स्वाभाविक हुनर वाले लोग स्टेज पर एकल या सामूहिक गायन, कविता गायन या नृत्य की प्रस्तुति भी दे सकते हैं।
प्रत्याशी के चयन के लिए करेंगे जागरूक
इस दौरान आमजन को आगामी चुनावों में मतदान और सही प्रत्याशी के चयन के लिए जागरूक भी किया जाएगा। बताया जाएगा कि राजनीति में स्वच्छता बहुत जरूरी है।
ये रहेंगे आकर्षण का केन्द्र
खो—खो , कबड्डी, रूमाल झपट्टा, सितौलिया, पकड़म-पकड़ाई, टैनीकोइट, बैडमिंटन, पैल—दूल, रस्साकशी, साइक्लिंग, कल्चरल, ग्रुप, एकल स्टेज परफॉरमेंस व लॉफ्टर थैरेपी सहित अन्य कई गतिविधियां होंगी।
Published on:
19 Oct 2018 02:07 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
