
खुद के साथ राजनीति की सेहत सुधारने की ली शपथ
जयपुर. एक कदम अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए इसी स्वस्थ सोच के साथ रविवार को आयोजित 'हमराह' कार्यक्रम में जुटे हजारों शहरवासी। राजस्थान पत्रिका की ओर से मानसरोवर शिप्रा पथ स्थित लैंड स्केप पार्क में हुए कार्यक्रम में लोगों ने खुद के साथ राजनीति की सेहत को सुधारने की पहल भी की। यहां पत्रिका महाअभियान 'स्वच्छ करें राजनीति चेंजमेकर्स बदलाव के नायकÓ के तहत लोगों ने निष्पक्ष मतदान व स्वच्छ राजनीति की शपथ ली। कार्यक्रम में सबको वोट डालने के लिए प्रेरित करने व ईमानदार, समझदार, स्वच्छ छवि वाला जवाबदेह जनप्रतिनिधि चुनने का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान एक आॅनलाइन एक्टिविटी भी कराई गई जिसमें लोगों ने चेंजमेकर्स डॉट पत्रिका डॉट कॉम पर जाकर मेरा वोट मेरा संकल्प के तहत वोट डालना क्यों जरूरी है पर अपने कमेंट भी लिखें।
खुशनुमा माहौल का आनंद लिया
इस मौके पर शहरवासियों ने रोजमर्रा की भागदौड़ और व्यस्तता को छोड़कर खुशनुमा सुबह के माहौल में योग कर विभिन्न पारंपरिक खेलों के साथ ठहाके भी लगाए। यहां बुजुर्गों ने योग और कसरत की और बच्चों, महिलाओं ने पारंपरिक खेल जैसे रस्साकसी, बैडमिंटन, रुमाल-झपट्टा, होला-हूप में अपना हाथ अजमाया।
Published on:
22 Oct 2018, 2:11 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.