24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Vs West Indies : 36 साल पुराने इतिहास को फिर देखना चाहता है जयपुर

ICC Cricket World Cup 2019 : मैनचेस्टर ( Manchester ) के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान ( Old Trafford Pitch ) पर होगा इंडिया वेस्ट इंडीज का महामुकाबला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 26 Jun 2019, 4:22 PM IST

jaipur

India Vs West Indies : 36 साल पुराने इतिहास को फिर देखना चाहता है जयपुर

जयपुर।ICC Cricket World Cup 2019 में टीम इंडिया का मुकाबला गुरुवार को वेस्टइंडीज ( India vs West Indies ) से होगा। यह मैच मैनचेस्टर ( Manchester ) के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान ( Old Trafford Pitch ) पर होगा। जयपुरराइटस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। जयपुर वालों का कहना है कि टीम इंडिया एक बार फिर इसी मैदान पर 1983 की तरह वेस्टइंडीज को हराएगा और फिर लाडर्स के मैदान ( lords cricket ground ) को फतेह करेगा।

ICC World Cup 1983 का इतिहास आज भी जयपुरवासी नहीं भूले हैं। यह वही मैदान है जहां 1983 के वर्ल्ड कप में कपिल देव ( Kapil Dev ) की अगुवाई में टीम इंडिया ने उस समय की सबसे मजबूत टीम वेस्टइंडीज को हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया था। इसके बाद लॉर्ड्स के मैदान में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनकर पूरी दुनिया का चौंका दिया था। दिलचस्प है कि मंगलवार यानी 25 जून को उस ऐतिहासिक जीत के 36 साल पूरे हुए।

राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ स्पोर्ट्स फोटोजर्नलिस्ट कमल जुल्का ने बताया कि आज वेस्ट इंडीज की टीम में वो दम नहीं है। जो 1983 की टीम में था। उस समय वेस्ट इंडीज दो विश्व कप जीतकर पूरी दुनिया में बादशाहत हासिल कर चुकी थी। ऐसी टीम को उस समय हराकर विश्व कप जीतना किसी सपने से कम नहीं था। गुरुवार को फिर मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत-वेस्ट इंडीज के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा।

गेल और बुमराह में मुकाबला
वहीं एसएमएस स्टेडियम में प्रेक्टिस कर रहे युवा क्रिकेटरों का कहना था कि गुरुवार को होने वाले मैच में वेस्ट इंडीज के विस्पोटक बल्लेबाल क्रिस गेल और बुमराह के बीच टक्कर जबरदस्त होगी। वेस्ट इंडीज के बैटसमैन अच्छी फॉर्म में है। वे कभी भी मैच बदल सकते हैं लेकिन हमारी गेंदबाजी भी कम नहीं है।

दोस्तों के साथ देखेंगे मैच
महेश नगर निवासी जीतेश मीणा ने बताया कि इंडिया वेस्टइंडीज मैच के लिए उन्होंने खास तैयारियां की हैं। वो अपने दोस्तों के साथ उन्होंने होटल में कमरा बुक करवाकर मैच देखेंगे, ताकि एक भी बॉल मिस नहीं करें। वहीं रिद्धि सिद्धि निवासी नितिन लवानियां का कहना है कि मैं मैच देखने का बहुत शौकीन हूं। वर्ल्ड कप का तो मैं एक भी मैच मिस नहीं करता। इंडिया का मैच तो किसी भी हालत में नहीं मिस करता। इंडिया वेस्टइंडीज के मैच के लिए घर पर ही परिवार के साथ देखूंगा।