26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन PM मोदी की आवाज बनीं IFS प्रियंका, दो दिन बाद है बर्थडे, 74 हजार से ज्यादा सैलरी

2012 बैच की आइएफएस अधिकारी प्रियंका ने विदेश मंत्रालय के बेस्ट टे्रनी अफसर का गोल्ड मेडल जीता है। 2004 से अब तक यह मेडल प्रियंका समेत 15 अफसरों को मिल चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vijayendra Kumar Rai

•

Updated: 13 Oct 2019, 1:25 AM IST

,

दो दिन PM मोदी की आवाज बनीं IFS प्रियंका, दो दिन बाद है बर्थडे, 74 हजार से ज्यादा सैलरी,दो दिन PM मोदी की आवाज बनीं IFS प्रियंका, दो दिन बाद है बर्थडे, 74 हजार से ज्यादा सैलरी

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने महाबलीपुरम में शुक्रवार और शनिवार को दो दिन तक अनौपचारिक शिखर वार्ता की। हिंदी बोलने वाले पीएम मोदी और चीनी बोलचाल की भाषा मंदारिन बोलने वाले शी के बीच सेतु बनीं आइएफएस अफसर प्रियंका सोहानी। प्रियंका ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी को एक दूसरे की कही गई बातों का अनुवाद कर समझाया। मुलाकात के दौरान चीनी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से भारतीय संस्कृति और प्रतीकों के बारे में जानकारी मांगी। तब सोहानी ने शी को इसे समझने में मदद की।


2012 बैच की आइएफएस अधिकारी प्रियंका ने विदेश मंत्रालय के बेस्ट टे्रनी अफसर का गोल्ड मेडल जीता है। 2004 से अब तक यह मेडल प्रियंका समेत 15 अफसरों को मिल चुका है। प्रियंका के इस प्रदर्शन को देखते हुए 2012 में तत्कालीन विदेश सचिव सुजाता सिंह ने उन्हें बिमल सान्याल पुरस्कार से सम्मानित किया था।

32 साल है उम्र, 16 अक्टूबर को है बर्थडे
प्रियंका सोहानी की उम्र करीब 32 साल है। 16 अक्टूबर को उनका बर्थडे है। उनका जन्म 1987 में हुआ था। 2016 से प्रियंका चीन में भारतीय दूतावास में तैनात हैं। प्रियंका ने यूपीएससी परीक्षा में 26वीं रैंक हासिल की थी। वह महाराष्ट्र से यूपीएससी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में तीसरे नंबर पर रही थीं।

74000 से ज्यादा सैलरी
प्रियंका सोहानी ने 1 जनवरी 2018 को किए गए अपनी संपत्ति के खुलासे में अपनी सैलरी 74000 बताई है। विदेश मंत्रालय की साइट पर यह ब्योरा उपलब्ध है।

आइएफएस अफसरों की सैलरी कितनी
आइएफएस अफसरों को औसतन 60 हजार प्रति माह सैलरी मिलती है। इसके अलावा विदेश में पोस्टिंग पर स्पेशल फॉरेन अलाउंस मिलता है। विदेश में पोस्टिंग के दौरान सैलरी 2.40 लाख रुपए प्रति माह तक पहुंच जाती है।

ये मिलती हैं सुविधाएं


टू या थ्री बीएचके का घर
ट्रांस्पोर्टेशन की सुविधा
सिक्योरिटी गार्ड और नौकर
मेडिकल खर्च मिलता है
बिजली व पानी बिल का खर्च
फ्री फोन की सुविधा भी
पेंशन और रिटायरमेंट के लाभ