4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जयपुर में करने थे अवैध हथियार सप्लाई, पुलिस ने दो को दबोचा, एक फरार
Play video

जयपुर में करने थे अवैध हथियार सप्लाई, पुलिस ने दो को दबोचा, एक फरार

जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो जनों को पकड़ा हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Tiwari

•

Updated: 22 Aug 2023, 9:30 PM IST

जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो जनों को पकड़ा हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने कई वारदात कबूली है। इस मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि जयपुर शहर में लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश चन्द्र विश्नोई, एडिशनल डीसीपी रानू शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गंगापुर सदर गंगापुर निवासी मनीष सिंह गुर्जर और विष्णु राजपूत को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्टल और 9 कारतूस बरामद कर लिए।

साथी करता है अवैध हथियारों की सप्लाई
पुलिस ने बताया कि मनीष सिंह गुर्जर और विष्णु राजपूत ने पूछताछ में बताया कि साथी आरोपी हिंगोटिया गंगापुर निवासी मोन्टू गुर्जर गंगापुर में प्रोपर्टी का काम करता है और अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। पूछताछ में सामने आया कि वह हथियार मोन्टू गुर्जर के साथ करौली से तीस हजार रुपए प्रति हथियार के हिसाब से खरीदकर लाए थे। मोन्टू गुर्जर हथियारों को जयपुर शहर में किसी को बेचने के लिए उनको साथ लेकर आया था। इसके बाद मोन्टू हथियार देकर उन्हें बिना बताए कही चला गया। हथियार किसको बेचना था इसकी जानकारी मोन्टू गुर्जर को ही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।