7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather : IMD का राजस्थान में बड़ा अलर्ट, इन 16 जिलों में 3 घंटे के अंदर भारी बारिश

Rajasthan weather today: अभी-अभी आईएमडी ने तीन घंटे के अंदर 16 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। यहां भारी बारिश का डबल अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 8 Sep 2024, 11:08 AM IST

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को राजधानी जयपुर समेत अन्य जिलों में भी जमकर बारिश हुई। आज भी जिले में सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। ऐसे में अभी-अभी आईएमडी (IMD) ने तीन घंटे के अंदर 16 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। यहां भारी बारिश (Heavy Rainfall) का डबल अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में 3 घंटे के अंदर भारी बारिश

मौसम विभाग जयपुर ने अभी-अभी नया अलर्ट जारी किया। राजस्थान के कई जिलों में 3 घंटे के अंदर भारी बारिश और कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने ही प्रबल संभावना जताई है। ये अलर्ट राजस्थान के 16 जिलों के लिए जारी किया गया है जिनमें अलवर, दौसा,भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, जयपुर, बूंदी, धोलपुर, सीकर के कई इलाके ऑरेंज अलर्ट की जोन में हैं यानी यहां तीन घंटे में भारी बारिश होने के आसार हैं। इतना ही नहीं, कई अन्य जिलों जैसे टोंक, भीलवाड़ा, करौली, झुंझुनूं, बारां, चित्तौड़गढ़, जयपुर शहर में मेघगर्जन के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसे करें अपना बचाव

आईएमडी ने चेतावनी जारी कर इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने को कहा है। कहा कि, मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें। जल भराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बरसाती नालों और मौसमी नदियों के पुल पर वाहन चालक सावधानीपूर्वक संचालन करें। मौसम सामान्य होने तक प्रतीक्षा करें।

आगामी दिनों में ऐसा रहेगा राज्यभर का मौसम

पूर्वी राजस्थान के कई भागों में आगामी तीन दिन मानसून सक्रीय रहने या ज्यादातर भागों में मध्यम और कहीं -कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इधर, आगामी 48 घंटे के अंदर जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अति भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में भी आगामी दो से तीन दिन कुछ स्थानों पर मध्यम व तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 10 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। उधर, 13 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: जेल से रिहाई के समय मुंह छुपाता नजर आया कन्हैयालाल हत्याकांड का आरोपी, भाई के साथ कार में बैठकर रवाना, देखें Video