
जयपुर के आसमान में छाए बादल। पत्रिका फोटो।
Rajasthan Weather Alert Today: जयपुर। राजस्थान में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर द्वारा जारी तात्कालिक चेतावनी (NowcastWarning) के अनुसार, अगले तीन घंटे में प्रदेश के कई जिलों में भारी अंधड़, तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
अजमेर, टोंक, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा व उदयपुर जिलों में तेज अंधड़ (40-60 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
जयपुर, सवाईमाधोपुर, बारां, कोटा, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, भरतपुर, चित्तोड़गढ, करौली, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
जयपुर। राजस्थान में इस बार मानसून ने समय से सात दिन पहले ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने पहले ही इसके शुरुआती संकेत दे दिए थे और 18 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के कुछ हिस्सों में पहुंच गया। यह खास इसलिए है क्योंकि पिछले 3 वर्षों में पहली बार मानसून ने समय से पहले एंट्री की है। इससे पहले ऐसा वर्ष 2021 में ही हुआ था।
| वर्ष | राजस्थान में मानसून की प्रवेश तिथि |
|---|---|
| 2025 | 18 जून |
| 2024 | 25 जून |
| 2023 | 25 जून |
| 2022 | 30 जून |
| 2021 | 18 जून |
| 2020 | 24 जून |
Updated on:
19 Jun 2025 12:31 pm
Published on:
19 Jun 2025 12:31 pm
