5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज में अंधे हो गए ससुराल वाले, सामान के साथ बहू को घर से निकाला

जयपुर में दहेज प्रताडऩा की शिकायत मामले में पीहर के बयान से नाराज हो एक विवाहिता को ससुरालवालों ने सामान सहित घर से निकाल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Kumar Gautam

•

Updated: 18 May 2018, 10:31 AM IST

दहेज प्रताडऩा की शिकायत मामले में पीहर पक्ष के बयान देने से नाराज होकर

दहेज प्रताडऩा की शिकायत मामले में पीहर पक्ष के बयान देने से नाराज होकर

जयपुर
देश 21वीं सदी में डीजिटल की बात कर रहा है, लेकिन दहेज का दानव अभी भी लोगों के जेहन से दूर नहीं जा रहा। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहरनगर थाना इलाके में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने देर रात सामान सहित घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता का कहना है कि ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की शिकायत मामले में पीहर पक्ष के बयान देने से नाराज होकर ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया। करीब चार घंटे तक पीड़िता घर के बाहर ही खड़ी रही और घर में प्रवेश की कोशिश करती रही। इसी बीच, मामले की भनक पुलिस को लगी तो वे थाने पर ले गए।

दरअसल कानपुर निवासी श्वेता नरूला (30) की शादी पिछले साल 2017 में मेट्रीमोनियल साइट शादी डॉट कॉम के जरिए संपर्क में आने पर जयपुर में जवाहरनगर की सिंधी कॉलोनी निवासी हिमांशु नरूला से हुई थी। श्वेता ने बताया कि शादी के एक महीने तक तो सबकुछ सही रहा, इसके बाद वे घर से रुपए लाने के लिए ताने मारने लगे। पीहर में एक दो बार मैंने बात की तो उन्होंने हाथ तंग होने का बताया। इसके बाद तो सास और पति का व्यवहार बदल गया। अब वो वक्त—बेवक्त दहेज के लिए ताना देने लगे। मौका मिलने पर प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। यहां तक की घर से बाहर नहीं जाने देते। खाने—पीने पर पाबंदी लगा दी। आखिरकार, परेशान होकर अप्रेल 2018 में जवाहरनगर थाने में दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करा दिया।

खिलाफ बयान देने से भड़के

श्वेता का कहना है कि दहेज प्रताड़ना के दर्ज मुकदमें में बयान देने के लिए कानपुर से माता—पिता आए थे। इसकी सूचना ससुराल वालों को लगी तो उन्होंने पीछे से कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान घर से बाहर फेंक दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया। जब श्वेता मां—बाप के साथ घर पहुंची तो घर के बाहर सामान देख घबरा गई। दरवाजा पीटकर घर का गेट खोलने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पति कमाता खूब है, लेकिन कैसे पता नहीं

श्वेता का कहना है कि पति हिमांशु क्या काम करता है, इसकी भनक तक उसे नहीं लगने दी। शादी के समय बताया था कि चीन में जॉब करता है। बाद में पता चला कि किसी विदेशी से शादी भी कर ली थी, जिसके साथ विवाद होने पर उसके विदेश जाने पर रोक लगी हुई है। श्वेता का आरोप है कि पति ने झूठ बोलकर उससे तीसरी शादी की है। जबकि उसे सिर्फ एक शादी के बारे में ही बताया था।

पाबंद किया है, कार्रवाई भी करेंगे

वहीं जवाहरनगर थानाधिकारी जीतेंद्र गंगवानी का कहना है कि विवाहिता को ससुराल वालों ने जबरन परेशान किया हुआ है। इसकी शिकायत पर जांच चल रही है। रास्ते में सामान के पड़े होने और बहु को निकालने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बिखरे सामान को घर के अहाते में रखवाया। इसके बाद पीड़िता के ससुराल वालों को थाने बुलवाकर पाबंद कराया। वहीं आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।