28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कचरे के ढेर में विस्फोट, गाय हुई जख्मी

उपखण्ड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित लिलाम्बा गांव में शनिवार को कचरे के ढेर में विस्फोट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivek Varma

•

Updated: 27 Jun 2015, 9:27 PM IST

रायपुर मारवाड़.
उपखण्ड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित लिलाम्बा गांव में शनिवार को कचरे के ढेर में विस्फोट से एक गाय जख्मी हो गई। धमाके की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने अवैध खननकर्ताओ द्वारा बारूद छुपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच समझाइश कर कचरे के ढेर में बारूद की तलाश शुरू कर दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार शाम को गांव की चौपाल से सटे राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने कचरे के ढेर के में गाय चर रही थी, तभी विस्फोट हो गया। इससे गाय का जबड़ा फट गया और कचरा फैल गया। तेज धमाके की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच और धुआं उठता देख सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने अवैध खननकर्ताओं द्वारा कचरे में बारूद छुपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुुंचे मुख्य आरक्षी राजेन्द्रसिंह शेखावत ने पुलिसकर्मियों के साथ कचरे के ढेर में बारूद की तलाश की।


दो माह पहले भी हुआ था ब्लास्ट


इसी गांव में दो माह पहले भी इसी तरह कचरे के ढेर में ब्लास्ट होने से एक गाय का जबडा फट गया था। कुछ दिनो बाद ही उस गाय की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने उस समय भी जांच की मांग की थी लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। दूसरी बार घटना घटित होने से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया।


जगह-जगह छुपा होने का आरोप


लिलाम्बा के हर्षवर्धनसिंह राठौड़ व अमरचंद सीरवी ने इस मामले को लेकर स्थानीय व जिला पुलिस प्रशासन से भी शिकायत की है। इन्होंने लिलाम्बा गांव से सटी पहाडिय़ों में कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन किए जाने का आरोप लगाया है।


गाय के मालिक ने दी रिपोर्ट

गाय के मालिक लिलाम्बा निवासी सोहनलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसने गाय को पानी पीने के लिए छोड़ा था। पास में कचरे के ढेर में गाय ने खाने के लिए मुंह डाला तो विस्फोट हो गया। प्रार्थी ने गांव में अन्य जगह भी विस्फोटक छुपे होने की शिकायत की है। पुलिस ने मामला जांच में रखा है। इधर, एसडीएम नारायणराम इंदालिया ने मामले की जांच के लिए पटवारी और आरआई को भी भेजा है।


पत्रिका ने चलाई थी मुहिम

लिलाम्बा की पहाडिय़ो में ब्लास्टिंग कर खनन किए जाने का मामला पत्रिका ने सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित कर उजागर किया था। तत्कालीन कलक्टर रोहित गुप्ता ने लिलाम्बा पहुंच हालात देखे ओर खनिज अधिकारियों को बुलाकर उक्त पहाड़ी को खननमुक्त करने के आदेश जारी किए थे।


जांच कर करेंगे कार्रवाई

लिलाम्बा में कचरे के ढेर में ब्लास्टिंग से गाय का जबड़ा फट गया। हम गांव में बारूद की तलाश कर रहे हैं। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।


- मनोज राणा, थानाप्रभारी, रायपुर