31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASIA CUP 2018 : राजस्थान के खलील अहमद आज भारत की तरफ से दुबई में करने जा रहे हैं प्रदर्शन, हांगकांग से हो रहा है टीम इंडिया का मुकाबला

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 18 Sep 2018, 6:08 PM IST

जयपुर ।

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा Asia cup 2018 में भारत का आज पहला मैच है। भारत का मुकाबला हांगकांग की टीम से है। ऐसे में खास बात यह है कि राजस्थान से चयन हुए क्रिकेट खिलाड़ी खलील अहमद भी आज हो रहे मैच में टीम का हिस्सा हैं। राजस्थान के टोंक जिले से है। जो आज भारत की तरफ से दुबई में टीम का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। भारत की कमान Asia Cup 2018 टूर्नामेंट में बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में है। बता दें कि टीम इंडिया दुबई में अपना प्रदर्शन शुरू कर चुकी है।

राजस्थान से चयनित हुए खलील अहमद भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा है। खलील अहमद अपनी तेज गेंदबाजी के लिए फेमस हैं। साथ ही आपको बता दें कि खलील का लक्ष्य अगले वर्ष विश्व कप में खेलने का है। टीम इंडिया में एशिया कप के लिए चुने गए टोंक निवासी खलील ने बताया कि वह इस मौके का भरपूर लाभ उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर 2019 में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में स्थान बनाने का प्रयास भी करेंगे। खलील पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और तेज गेंदबाज जहीर खान से भी टिप्स ले चुके हैं। खलील 2016 में अंडर-19 विश्व कप की उपविजेता रही भारतीय टीम के सदस्य भी रह चुके है।

गौरतलब है कि राजस्थान से करीब 20 साल बाद किसी क्रिकेट खिलाड़ी का चयन टीम इंडिया में वनडे के लिए हुआ है। इससे पहले राजस्थान से इंडिया टीम में करीब 20 साल पहले गगन खोड़ा वनडे में खेले थे। लम्बे अंतराल के बाद राजस्थान से खलील का टीम में इंडिया में चयन हुआ है। जो आज एशिया कप में अपना प्रदर्शन देने जा रहे हैं।

राजस्थान के टोंक जिले से टीम इंडिया के लिए खलील का चयन होने के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी खलील अहमद को बधाई दी थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने ट्विटर अकाउंट से खलील अहमद के चयन पर कहा था कि हमें खलील पर गर्व है।

खलील के आदर्श राहुल द्रविड़ और जहीर खान हैं। खलील राजस्थान की जूनियर टीम की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अंडर-19 के कोच राहुल द्रविड़ की नजर उन पर पड़ी, उन्होंने खलील को टीम इंडिया के कैम्प में बुला लिया। खलील ने शानदार प्रदर्शन किया और इसके बाद अंडर-19 टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल रहे।