1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई-राजस्थान के बीच मैच आज…स्मिथ की मौजूदगी से उत्साह

हैड कोच ने की पुष्टि स्मिथ खेलेंगे.....पहले मैच में खलेगी स्टोक्स और बटलर की कमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Satish Sharma

•

Updated: 22 Sep 2020, 4:59 AM IST

चेन्नई-राजस्थान के बीच मैच आज...स्मिथ की मौजूदगी से उत्साह

चेन्नई-राजस्थान के बीच मैच आज...स्मिथ की मौजूदगी से उत्साह

जयपुर। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुकाबले में राजस्थान के लिए राहत की बात यह है कि उसके नियमित कप्तान स्टीवन स्मिथ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। रॉयल्स के हैड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की। वहीं ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर की कमी खल सकती है। चेन्नई के खिलाफ स्मिथ का भरोसा युवा खिलाडिय़ों पर रहेगा। जोस बटलर यूएई में अनिवार्य क्वारंटीन में होने के कारण चेन्नई के खिलाफ टीम के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। राजस्थान को टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की सेवाएं भी नहीं मिल पाएंगी जो अपने पिता के ब्रेन कैंसर का पता चलने के कारण क्राइस्टचर्च में अपने परिवार के साथ हैं।
आर्चर की अगुआई में तेज गेंदबाजी
राजस्थान के लिए अच्छी खबर यही है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस मैच में उपलब्ध रहेंगे। कुछ स्टार विदेशी खिलाडिय़ों की अनुपस्थिति में राजस्थान के लिए एक संतुलित एकादश ढूंढना टेढ़ी खीर होगा।
जायसवाल, सैमसन, पराग, महिपाल और आकाश के पास मौका
इस मुकाबले में राजस्थान की टीम अपने भारतीय खिलाडिय़ों पर ज्यादा निर्भर रहेगी। यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, श्रेयस गोपाल और जयदेव उनादकट को टीम के शुरूआती मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सैमसन ने पिछले सत्र में शतक जमाया था और वह खासी तेज बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन उन्हें भारतीय सीमित ओवरों की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज का दावेदार बना देगा। वहीं राजस्थान के महिपाल लोमरोर दो साल से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और तेज गेंदबाज आकाश इस बार टीम में शामिल हुए हैं।
अच्छी शुरुआत चाहेंगे धोनी
धोनी राजस्थान के खिलाफ चाहेंगे कि टीम को अच्छी शुरुआत मिले चाहे टीम पहले बल्लेबाजी कर रही हो या फिर लक्ष्य का पीछा कर रही हो। टीम को लगातार दूसरे मैच में वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी जो घुटने की चोट के कारण इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि ब्रावो की जगह मैच में उतारे गए सैम करेन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया।
चेन्नई टीम से जुड़े गायकवाड़
शारजाह। कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के बाद चेन्नई सुपर ङ्क्षकग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड टीम से जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। गायकवाड और दीपक चाहर आईपीएल के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचने पर कोरोना संक्रमित पाए गए थे और इन खिलाडिय़ों को क्वारंटीन में रहना पड़ा था।