4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वैलरी फैक्ट्री के सीवर टैंक में गैस रिसाव से एक सफाई कर्मी की मौत, तीन गंभीर

एक को बचाने तीन और उतर गए टैंक में, रविवार शाम 5 बजे हादसा हुआ, रात तक दबाए रखा मामला, रात 10 बजे अस्पताल से पुलिस को मिली सूचना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mukesh Sharma

•

Updated: 5 Oct 2020, 6:00 AM IST

पिकअप व बाईक की भिड़न्त में पिता की मौत, पुत्री घायल

पिकअप व बाईक की भिड़न्त में पिता की मौत, पुत्री घायल


जयपुर. सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र ज्वैलरी जोन में स्थित सोनी इंटरनेशनल फैक्ट्री के सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरा एक सफाई कर्मी जहरीली गैस रिसाव होने से बेहोश हो गया। उसकी मदद को उतरे तीन अन्य सफाई कर्मी भी टैंक में अचेत हो गए। बड़ी मशक्कत के बाद चारों को टैंक से बाहर निकाल महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने एक सफाईकर्मी को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बताई। गौर करने वाली बात है कि रविवार शाम 5 बजे फैक्ट्री में हादसा हुआ और रात तक मामले को दबाए रखा गया। रात करीब 10 बजे अस्पताल ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। तब पुलिस सक्रिय हुई।
सांगानेर सदर थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि सोनी इंटरनेशनल फैक्ट्री में मालवीय नगर सेक्टर एक स्थित वाल्मिकी बस्ती निवासी सन्नी उर्फ भूरा, अजय खोड़ा, आकाश बोयत और गौतम नगर निवासी अजय थाप सीवरेज टैंक की सफाई कर रहे थे। इस दौरान तीन सफाईकर्मी टैंक से बाहर निकल आए, तभी टैंक में उपस्थित एक सफाईकर्मी बेहोश हो गया, उसी समय उसे बचाने तीनों नीचे उतर गए। चारों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने अजय खोड़ा को मृत घोषित कर दिया। सभी सफाई कर्मियों को मालवीय नगर से फैक्ट्री में सीवरेज टैंक साफ करने बुलाया गया था।

कट्टा हटाते ही हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, जानकारी में सामने आया है कि फैक्ट्री में एक मजदूर टैंक में उतरकर सफाई कर रहा था। टैंक में अलग-अलग पाइप लाइन है। एक पाइपलाइन के मुंह पर कट्टा लगा था। तभी मजदूर ने कट्टा हटाया, उसी पल वह बेहोश होकर नीचे गिर गया।

फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

मृतक अजय के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने और बिना सुरक्षा उपकरण के सफाई कर्मियों को सीवरेज टैंक में उतारने का मामला दर्ज कराया। फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से एक मजदूर की जान चली गई।


फैक्ट्री में शाम करीब 5 बजे हादसा हुआ था। रात 10 बजे अस्पताल से घटना के संबंध में पुलिस को सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अवनीश शर्मा, एडिशनल डीसीपी, जयपुर पुलिस कमिश्ररेट