27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरपंच प्रत्याशी के बेटे पर तेजाब फेंका, अस्पताल में भर्ती

कार व बाइक सवार युवकों ने शनिवार देर रात रास्ता रोक की वारदात, शिवदासपुरा में जलाने की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mukesh Sharma

•

Updated: 11 Oct 2020, 6:00 AM IST

Vadodara : चाकू घोंपकर युवक की हत्या

Vadodara : चाकू घोंपकर युवक की हत्या,Vadodara : चाकू घोंपकर युवक की हत्या,Vadodara : चाकू घोंपकर युवक की हत्या

जयपुर. करौली के सपोटरा में पुजारी को जलाने की घटना के बाद जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सरपंच प्रत्याशी के बेटे को तेजाब फेंककर जलाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। महात्मा गांधी अस्पताल में करीब पन्द्रह बीस फीसदी झुलसे युवक के देर रात पर्चा बयान लिए गए। पीडि़त की हालत को देखते हुए उसे सवाईमानसिंह अस्पताल रैफर कर दिया गया। थानाधिकारी इन्द्राज मारोडिया ने बताया कि झुलसने वाला २५ वर्षीय मुकेश मीणा तितरिया निवासी पूरणमल मीणा का पुत्र है। मुकेश ने अस्पताल में बताया कि उसकी मां सुरज्ञान देवी तितरिया पंचायत में सरपंच पद पर चुनाव लड़ रही है। वह शनिवार देर रात ११.१५ बजे घर से बाइक पर बल्लूपुरा निवासी राहुल नेहरा से मिलने गया। करीब एक घंटे बाद राहुल नेहरा के पास से वह अभिनव विहार होता हुआ वापस लौट रहा था। ठाकरों के पानी के होद के पास पहुंचा। तब वहां पर दो लड़कों ने लाल व काले रंग की पल्सर बाइक आड़ी खड़ीकर रास्ता रोक रखा था। उसी समय पीछे से शीशों पर काली फिल्म लगी शिफ्ट कार आई। पीडि़त ने कहा कि कार को देखकर वह बाइक वहीं खड़ी कर पैदल दौड़ा। पल्सर सवार दोनों युवक भी उसके पीछे दौड़े। थोड़ी दूर जाने के बाद वह रास्ते में गिर गया और पीछे से आए दोनों लड़कों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

आग के गोले की तरह लगा

पीडि़त ने बताया कि तेजाब गले, सीने और पेट पर पड़ा। हाथों पर भी छींटे लगे। इससे वह झुलस गया।

अन्य प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए धमकाया

मुकेश ने पुलिस को पर्चा बयान में बताया कि शनिवार दोपहर में बाइक सवार दोनों लड़के मिले। दोनों ने अन्य दो प्रत्याशियों को समर्थन देने के लिए उसे धमकाया। एडिशनल डीसीपी अवनीश शर्मा मामले की पड़ताल में जुटे हैं।