24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर हवाईअड्डा फिसड्डी, टॉप 15 से भी बाहर

जयपुर अतंरराष्ट्रीय हवाईअड्डा यात्रियों के लिहाज से पिछले दो महीने से फिसड्डी साबित हो रहा है। हालत यह है कि भारतीय विमानपत्तना प्राधिकरण की सूची में लगातार दूसरे माह टॉप 15 से बाहर हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 4 Jul 2021, 2:23 PM IST

Jaipur Airport

Jaipur Airport: नए साल से पहले हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी

जयपुर। जयपुर अतंरराष्ट्रीय हवाईअड्डा यात्रियों के लिहाज से पिछले दो महीने से फिसड्डी साबित हो रहा है। हालत यह है कि भारतीय विमानपत्तना प्राधिकरण की सूची में लगातार दूसरे माह टॉप 15 से बाहर हो गया। कोरोना की दूसरी लहर के कारण हवाईअडडे पर न केवल यात्रियों की आवाजाही कम हुई बल्कि कई रूटों पर अभी भी विमानों का संचालन नहीं हो पा रहा है। फिर बात चाहे प्रदेश के आंतरिक हवाई परिवहन की बात हो या फिर अंतरराज्यीय की।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश भर में हवाई यात्रा पर बुरा असर डाला है। इसमें जयपुर हवाईअडडे को ज्यादा ही नुकसान हुआ है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की मई में आई रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर हवाईअडडे से विमान संचालन और यात्री भार देश के कई छोटे हवाईअडडों से भी कम रही है। कभी टॉप 15 में न आने वाले रांची और श्रीनगर जैसे छोटे एयरपोर्ट जयपुर एयरपोर्ट से आगे निकल गए।

सामान्य दिनों की बात करें तो जयपुर हवाईअडडे की रैकिंग 12वीं या फिर 13वीं रहती है लेकिन दो माह से यह रैकिंग 16वें स्थान पर जा रही है। अप्रैल में भी जयपुर हवाईअडडे की यही रैकिंग थी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण पर्यटन को बंद होना माना जा रहा है। दूसरा गर्मी के कारण लोग अब वादियों की तरफ ज्यादा ही रूख कर रहे हैं। मई में जयपुर हवाईअडडे से मात्र 47958 यात्रियों ने यात्रा की है।

जयपुर हवाईअडडा केवल यात्रियों के लिहाज से नहीं बल्कि विमान संचालन में भी पिछड़ गया है। मई रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़, वाराणसी और श्रीनगर हवाईडडे भी जयपुर से कहीं आगे निकल गए हैं। लखनऊ और पटना एयरपोर्ट भी जयपुर से आगे रहे हैं। मई में जयपुर से 718 विमानों का संचालन हुआ। इस लिहाज से जयपुर हवाईअडडा 17वें स्थान पर रहा। कालीकट हवाईअडडा भी इतने विमान संचालन के साथ जयपुर के साथ आ गया।

जयपुर हवाईअडडा प्रशासन के लिए जून भी कुछ अच्छा नहीं होने जा रहा है। घटे पर्यटन और बढ़ी गर्मी के कारण इस माह औसतन 12 से 13 विमानों का ही संचालन हो पा रहा है। ऐसे में जुलाई के बाद ही पर्यटकों के बढ़ने की उम्मीद है और इसके साथ ही विमानन संख्या और यात्रियों की थी। यह माना जा रहा है वीजा में मिली छूट के कारण विदेशी यात्री भी तेजी से राजस्थान की रूख करेंगे और इससे पर्यटन को भी फायदा होगा और जयपुर हवाईअडडे को भी।a