29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब शहर भाजपा में 10 उपाध्यक्ष, 10 मंत्री और चार महामंत्री होंगे, संगठन ने विस्तार को दी मंजूरी

शहर भाजपा में पदों की संख्या बढ़ गई है। अब उपाध्यक्ष और मंत्री के 10-10 और महामंत्री के चार पद होंगे। सगठन से मंजूरी मिलने के बाद शहर भाजपा ने इन पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Feb 16, 2022

अब शहर भाजपा में 10 उपाध्यक्ष, 10 मंत्री और चार महामंत्री होंगे, संगठन ने विस्तार को दी मंजूरी

अब शहर भाजपा में 10 उपाध्यक्ष, 10 मंत्री और चार महामंत्री होंगे, संगठन ने विस्तार को दी मंजूरी

शहर भाजपा में पदों की संख्या बढ़ गई है। अब उपाध्यक्ष और मंत्री के 10-10 और महामंत्री के चार पद होंगे। सगठन से मंजूरी मिलने के बाद शहर भाजपा ने इन पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो उपाध्यक्ष और महामंत्री के तीन-तीन पद बढ़ाते हुए इनकी संख्या को 7 से बढ़ाकर 10-10 किया गया है। वहीं महामंत्री के पद तीन से बढ़ाकर चार किए गए हैं। पदों को बढ़ाने की मंजूरी के बाद अनिल शर्मा, जेके अडवाणी, रवि शर्मा और मुकेश चौधरी को उपाध्यक्ष, अरुण खटोड़ को महामंत्री और सुरेश गुर्जर, जया गौड़, सुनिता अग्रवाल और कैलाश शर्मा को मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि शहर कार्यकारिणी की घोषणा के समय महामंत्री, मंत्री और उपाध्यक्ष का एक—एक पद छोड़ा गया था। इस नई घोषणा में तीनों पदों पर पूरे पदाधिकारी लगा दिए गए हैं।

निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी तय

नए पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही अब निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होना तय है। माना जा रह है कि एक उपाध्यक्ष और दो मंत्री बदले जा सकते हैं। इनके नाम भी तय हैं, लेकिन पहले संगठन से इन नामों पर चर्चा के बाद ही इन्हें हटाया जाएगा।

शहर बढ़ा तो बढ़ा दी पदों की संख्या

शहर का विस्तार होने की वजह से पदों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी मिली है। शहर भाजपा एक साल से पद बढ़ाने की मांग कर रहा था। शहर भाजपा ने मंडलों की संख्या भी 33 कर दी है। शहर बढ़ने की वजह से उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री के पद बढ़ाए गए हैं।