2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Nikay Elections : जयपुर में वोटिंग से पहले ही बड़ा उलटफेर, 1 हज़ार से भी ज़्यादा प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े रेस से बाहर, जानें बड़ी वजह

Jaipur Civic Elections 2026 : जयपुर में बिना चुनाव लड़े मैदान से बाहर हुए 1,380 प्रत्याशी। नगर निगम व 19 निकायों के नामांकन जांच में हुआ बड़ा उलटफेर। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Google source verification
jaipur civic elections 2026 nomination scrutiny 1380 rejected

Jaipur Civic elections 2026 - File PIC

राजस्थान के जयपुर जिले में आयोजित हो रहे नगरीय निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक बड़ा राजनीतिक मोड़ सामने आया है। जयपुर जिले की नगर निगम समेत कुल 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में पर्चा भरने वाले 1,380 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र त्रुटियों और खामियों के कारण खारिज कर दिए गए हैं, जिससे ये सभी दावेदार बिना मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिए ही सीधे चुनावी रेस से बाहर हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संवीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल दाखिल 4,868 नामांकनों में से 3,488 फॉर्म सही पाए गए हैं, जिसके आधार पर अब केवल 3,366 वैध प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में बचे हैं। कह सकते हैं कि स्थानीय निकायों में पार्षदों का चुनाव लड़ने का सपना देख रहे सैकड़ों नेताओं के लिए यह प्रशासनिक जांच एक बड़ा झटका साबित हुई है।

नगर निगम से लेकर नगर पालिकाओं तक पर्चा निरस्त

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 1,378 नामांकन प्राप्त हुए थे। स्क्रूटनी के दौरान इनमें से 338 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए, जबकि 1,040 पर्चे सही पाए गए। इस प्रकार नगर निगम क्षेत्र में अब 1,007 उम्मीदवार ही वैध रूप से चुनाव मैदान में बचे हैं।

इसी तरह ग्रामीण और कस्बाई निकायों में भी बड़े पैमाने पर फॉर्म खारिज हुए हैं:

चौमूं नगर परिषद: दाखिल 234 नामांकनों में से 89 खारिज हुए, 145 वैध पाए गए और 141 प्रत्याशी दौड़ में हैं।

शाहपुरा नगर परिषद: 533 नामांकनों में से रिकॉर्ड 194 निरस्त किए गए, 339 सही मिले और 326 उम्मीदवार शेष हैं।

चाकसू नगर पालिका: 365 में से 129 पर्चे निरस्त हुए, 236 वैध मिले और 213 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मनोहरपुर नगर पालिका: 223 में से 69 निरस्त हुए और 148 उम्मीदवार वैध पाए गए।

छोटे कस्बों की नगर पालिकाओं में क्या रहे आंकड़े?

जयपुर जिले के अन्य छोटे कस्बों में भी नामांकन संवीक्षा के बाद प्रत्याशियों की संख्या सीमित हो गई है:

कस्बाकुल नामांकननिरस्त/खारिजबचे उम्मीदवार
बगरू21061137
बस्सी21132178
दूदू17148121
जमवारामगढ़16250112
जोबनेर1091294
कालाडेरा1133379
कानोता74569
खेजरोली16254107
किशनगढ़-रेनवाल14429115
नारायणा17062108
फागी19668113
फुलेरा1081197
सांभर17259105
वाटिका1333796

3 तक नाम वापसी, 4 को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, जो प्रत्याशी वैध पाए गए हैं वे 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद 4 सितंबर को सभी शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि प्रत्येक वार्ड में आमने-सामने का मुकाबला होगा या बहुकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा।

चुनाव आयोग एवं निकाय संबंधी आधिकारिक पोर्टल्स

राजस्थान नगर निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट, दिशा-निर्देशों और अधिकृत चुनावी अपडेट्स के लिए सरकारी पोर्टल्स का अवलोकन करें:

राज्य में निष्पक्ष चुनाव संबंधी जानकारी के लिए State Election Commission Rajasthan Portal पर विजिट करें।

जयपुर जिला प्रशासन और निकाय चुनाव संबंधी आदेशों के लिए Jodhpur & Jaipur District Official Portal का अवलोकन करें।