21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर CJP मारपीट: ‘ये राजस्थान है प्रधान…’ सोशल मीडिया पर भिड़े यूजर्स, स्कूल निरीक्षण पर दो धड़ों में बंटा इंटरनेट

Jaipur CJP controversy: जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में CJP टीम के साथ हुई मारपीट का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने CJP कार्यकर्ताओं और अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया पर अलग-अलग राय दी।
4 min read
Google source verification
jaipur CJP controversy

(Photo : X@AshutoshRanka/Video Grab)

जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) टीम के साथ हुई मारपीट का मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मौके पर लोगों के बीच धक्का-मुक्की और हंगामा होता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पूरे मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई CJP कार्यकर्ताओं के साथ हुई कथित मारपीट पर सवाल उठा रहा है, तो कोई ग्रामीणों के विरोध को सही ठहरा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर क्या-क्या प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, आइए जानते हैं…

मारपीट को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं की आलोचना की और उनके साथ हई मारपीट का समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा, “आप कौन हैं आशुतोष रांका? DM हैं या क्या? आप लोग खुद को क्या समझते हैं? आगे उन्होंने लिखा कि सही इलाज मिला है। साथ ही स्कूल में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश को लेकर पुलिस से आशुतोष रांका को जेल में डालने की भी मांग की।

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ये राजस्थान है प्रधान, यहां देश विरोधी (दिमाग नक्सल) ताकत नहीं टिकती है। आगे लिखा कि हम राजस्थान के लोग हैं, महाराणा प्रताप की भूमि पर हम तुमको नहीं आने देंगे।

एक और यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया। अगर इन कॉकरोच को नहीं रोका गया तो ये दहशत और अफरा-तफरी फैलाएंगे। अगर सच में सिस्टम बदलना चाहते हैं तो अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल करें। लेकिन आप वोट किसे देंगे, बाकी लोग मौजूदा सरकार से भी बदतर हैं।

वहीं कुछ लोग सीजेपी कार्यकर्ताओं के समर्थन में भी हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर कोई शिक्षा में सुधार करने की कोशिश कर रहा है तो उसे समर्थन दें। अगर आप कुछ नहीं कर सकते हैं, तो दूसरों के काम को न रोकें, अगर यह थोड़ा फर्क पैदा करता है, तो यह हमारे बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा।”

समर्थन करते हुए एक यूजर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा कि लिखा कि स्कूलों में सुधार करने के बजाय, BJP उन लोगों को निशाना बना रही है जो जवाबदेही तय करने की कोशिश कर रहे हैं।

अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस घटनाक्रम को लेकर अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि What the F is happening in Rajasthan????? भाजपा के गुंडे आशुतोष और अन्य मुख्य न्यायिक कार्यकर्ताओं की जान के प्यासे हैं। उनकी इस तरह की भाषा को लेकर लोग भड़क रहे हैं। एक यूजर ने इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि तो ये है बॉस्टन से लौटे अभिजीत दीपके की भाषा, हर जगह गाली-गलौज और आक्रामकता। आगे उन्होंने लिखा इन आम आदमी पार्टी से जुड़े गुंडों के खिलाफ सख्त और बिना किसी समझौते के कार्रवाई करनी चाहिए।

एक और यूजर ने लिखा “वाह। F शब्द। क्या इससे ‘कूल’ लगना है? वैसे तुम्हारी शानदार अंग्रेजी देखकर गंभीर संदेह होता है कि तुम्हारे पास मास्टर डिग्री है भी या नहीं, वो भी कम्युनिकेशन में, Boston से।