1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी से धूजा प्रदेश, शीतलहर से गुलाबी नगर की फिजा में घुली ठंडक, जनजीवन हुआ प्रभावित

पारे में गिरावट ने छुड़ाई धूजणी, उत्तर पश्चिमी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का रहा दौर राजधानी में रात का तापमान सामान्य से कम रहने पर तीखे रहे तेवर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 21 Nov 2017, 12:29 PM IST

Jaipur cool Temperature turn to Winter Weather update Weather changes

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद आसमान साफ होते ही पूरा प्रदेश कड़ाके की सर्दी की जद में आ गया है। रात में पारा सामान्य से नीचे दर्ज हो रहा है तो दिन में शीतलहर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। पारे में गिरावट ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी है। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में कोहरे का असर अब कम हो गया है लेकिन तेज रफ्तार से बह रही उत्तर पूर्वी हवाओं ने कंपकंपी छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिन प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर बना रहेगा वहीं सप्ताह के अंत तक हिमालय तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में संभावित बढ़ोतरी से मौसम में गर्माहट बढ़ने की उम्मीद है।

राजधानी में आज सुबह हवा की रफ्तार थमी रही लेकिन फिर भी सर्दी के तेवर तीखे बने रहे। रात के अलावा दिन के तापमान में भी लगातार कमी होने व दिन में सर्द हवाएं चलने से मौसम सर्द रहा है। रात का तापमान सामान्य से कम रहने पर सर्दी के तेवर तीखे रहे वहीं बीती रात एक डिग्री गिरावट के साथ गुलाबीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात रही। गुलाबी नगर की फिजाओं में घुली इस ठंडक ने लोगों को सर्दी से धूजा दिया। बीती रात और पारा एक डिग्री लुढ़क कर 11.5 डिग्री सेल्सियस पर ठहर गया। आज सुबह नौ बजे शहर में दिन का तापमान 20 डिग्री सेलिसयस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं सुबह खिली धूप में हल्की गर्माहट महसूस हुई। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानूमान के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में दिन व रात में पारा सामान्य रहने व सुबह शाम सर्दी के तेवर तीखे बने रहने की संभावना है।

जयपुर तापमान

आज सुबह नौ बजे— 20 डिग्री सेल्सियस
आज दोपहर 12 बजे— 23 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त आज शाम— 05.35 बजे
सूर्योदय कल सुबह— 06.51 बजे
चंद्रोदय कल सुबह— 08.09 बजे
चंद्रास्त कल शाम— 07.11 बजे