ये हुए गिरफ्तार
बदमाशों से दो लोडेड पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैग्जीन, दो एयरगन, दो नकब, चार मास्टर चाबी बरामद की और एक बोलेरो जब्त की। एडिशनल डीसीपी रामसिंह शेखावत ने बताया कि गैंग का मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी सरगना पंकज शर्मा उर्फ ढोलू, संतोष सिंह चौहान उर्फ कृष्णा, भूपेश यादव उर्फ भूपेन्द्र व पाली के सुभाष नगर निवासी तरूण गौड़ को गिरफ्तार किया।