पुलिस उपायुक्त राजीव पचार ने बताया कि आरोपी अयाज से पूछताछ में सामने आया है कि रेशमा की हत्या करने की साजिश रची। इसके तहत रेशमा को उसकी स्कूटी से कालवाड़ रोड स्थित उनके फ्लैट पर ले गया। यहां झांसा दे उसको बीयर पिलाई। इसके बाद रात करीब 9 बजे स्कूटी से दिल्ली रोड नई माता मंदिर के पास लेकर पहुंचा। यहां पर पत्नी का जोर से गला दबा दिया। बेसुध हो पत्नी जमीन पर गिर गई। तभी वहां रखे मोटे पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। दो तीन बार पत्थर चेहरे पर मारे, इससे उसकी पहचान नहीं हो सके। फिर स्कूटी घटना स्थल पर ही छोड़ भाग गया। हालांकि स्कूटी में पेट्रोल खत्म हो गया। पेट्रोल खत्म होने पर स्कूटी वहां छोड़ी। या फिर जानबूझकर स्कूटी में इतना ही पेट्रोल रखा, जो सुनसान जगह पर जाकर बंद हो जाए। इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।