Nambio-2025 Mid-Year Report: जीवन गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में जयपुर देश के प्रमुख शहरों से आगे है। नंबियो की 2025 मिड-ईयर रिपोर्ट के अनुसार क्वालिटी ऑफ लाइफ इंडेक्स में जयपुर को 149.9 अंक मिले हैं, जिससे यह हैदराबाद 161 के बाद देश में दूसरे स्थान पर है। यह रैंकिंग हेल्थ, सेफ्टी, ट्रैफिक, प्रदूषण और जीवन यापन की लागत जैसे विभिन्न सूचकांक पर आधारित है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर हेल्थ इंडेक्स में 72.9 अंक के साथ देश में शीर्ष पर है, जबकि सेफ्टी इंडेक्स में 65.2 अंकों के साथ अहमदाबाद के बाद दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि, प्रदूषण 61.1 और ट्रैफिक इंडेक्स (196.5) में शहर की स्थिति चिंताजनक रही है। वहीं, संपत्ति मूल्य के लिहाज से जयपुर देश के महंगे शहरों में गिना गया है, जबकि परचेजिंग पावर इंडेक्स में भी जयपुर 96.2 अंकों के साथ शीर्ष 10 शहरों में शामिल है।
हेल्थ केयर इंडेक्स
कई सरकारी योजनाओं में निजी भी शामिल
कई राज्यों से लोग इलाज के लिए जयपुर आते हैं। सवाई मानसिंह अस्पताल में हर साल 10 लाख से अधिक मरीजों का इलाज होता है।
पैमाना
सेफ्टी इंडेक्स
14 प्रतिशत कम हुए अपराध
सुरक्षा और लोगों की सुनवाई के लिए कुछ बदलाव किए गए। गत वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत अपराध कम हुए हैं। शहर में बड़ी संख्या में माइग्रेटेड आबादी रहने के बावजूद गंभीर अपराधों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है।
पैमाना
पॉल्यूशन इंडेक्स: सुधार की जरूरत
वाहनों पर नियंत्रण नहीं, सार्वजनिक परिवहन पूरा नहीं
जयपुर सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल है। इसका कारण बढ़ते वाहन हैं। सार्वजनिक परिवहन सीमित है। मेट्रो का विस्तार शहर की जरूरत के हिसाब से नहीं हुआ। पर्याप्त सिटी बसें नहीं चलतीं,
पैमाना
ट्रैफिक इंडेक्स
अच्छी नहीं स्थिति, सुधार की जरूरत
देश में आठवां स्थान है। निजी वाहनों की संख्या और सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण से आवागमन की जगह कम पड़ने लगी हैं। परकोटे में तो लोग जाने से कतराते हैं। पहले भी तमाम रिपोर्ट में जयपुर के ट्रैफिक को खराब बताया जा चुका है।
पैमाना
प्रॉपर्टी प्राइस इंडेक्स
संपत्ति मूल्य में महंगा शहर
महानगरों से बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से प्रॉपर्टी खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ग्राहकों को वे सुविधाएं मिल रही हैं, जो मुंबई, पुणे, गुरुग्राम और दिल्ली जैसे शहरों में मिलती हैं। पांच से सात करोड़ रुपए के फ्लैट और विला लोग यहां खरीद रहे हैं।
पैमाना
परचेजिंग पावर इंडेक्स
जरूरत पडऩे पर दिल खोलकर खर्च
जयपुर मझले स्तर पर है। जयपुरवासी कमाई के बाद बचत करने में यकीन रखते हैं। जरूरत पडऩे पर ही खर्च करते हैं। जयपुर में शादी-विवाह और अन्य आयोजनों की विश्व स्तर पर धूम रहती है।
पैमाना
कोस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स
महंगा है जीवन, फिर भी बढ़ रहा रुझान
महंगा होने के बावजूद गुलाबी नगर लोगों को आकर्षित कर रहा है। लेकिन जीवन स्तर अपेक्षाकृत महंगा है। रिपोर्ट में जयपुर में किराए पर मकान लेने से लेकर होटल में ठहरना, भोजन,
भ्रमण आदि को महंगा बताया गया है।
पैमाना
रिपोर्ट में बुरे संकेत…
पॉल्यूशन इंडेक्स: सुधार की जरूरत
वाहनों पर नियंत्रण नहीं, सार्वजनिक परिवहन पूरा नहीं
जयपुर सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल है। इसका कारण बढ़ते वाहन हैं। सार्वजनिक परिवहन सीमित है। मेट्रो का विस्तार शहर की जरूरत के हिसाब से नहीं हुआ। पर्याप्त सिटी बसें नहीं चलतीं,
पैमाना
ट्रैफिक इंडेक्स
अच्छी नहीं स्थिति, सुधार की जरूरत
देश में आठवां स्थान है। निजी वाहनों की संख्या और सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण से आवागमन की जगह कम पडऩे लगी हैं। परकोटे में तो लोग जाने से कतराते हैं। पहले भी तमाम रिपोर्ट में जयपुर के ट्रैफिक को खराब बताया जा चुका है।
पैमाना
प्रॉपर्टी प्राइस इंडेक्स
संपत्ति मूल्य में महंगा शहर
महानगरों से बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से प्रॉपर्टी खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ग्राहकों को वे सुविधाएं मिल रही हैं, जो मुंबई, पुणे, गुरुग्राम और दिल्ली जैसे शहरों में मिलती हैं। पांच से सात करोड़ रुपए के फ्लैट और विला लोग यहां खरीद रहे हैं।
पैमाना
प्रॉपर्टी प्राइस इंडेक्स
संपत्ति मूल्य में महंगा शहर
महानगरों से बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से प्रॉपर्टी खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ग्राहकों को वे सुविधाएं मिल रही हैं, जो मुंबई, पुणे, गुरुग्राम और दिल्ली जैसे शहरों में मिलती हैं। पांच से सात करोड़ रुपए के फ्लैट और विला लोग यहां खरीद रहे हैं।
पैमाना
परचेजिंग पावर इंडेक्स
जरूरत पडऩे पर दिल खोलकर खर्च
जयपुर मझले स्तर पर है। जयपुरवासी कमाई के बाद बचत करने में यकीन रखते हैं। जरूरत पडऩे पर ही खर्च करते हैं। जयपुर में शादी-विवाह और अन्य आयोजनों की विश्व स्तर पर धूम रहती है।
पैमाना
कोस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स
महंगा है जीवन, फिर भी बढ़ रहा रुझान
महंगा होने के बावजूद गुलाबी नगर लोगों को आकर्षित कर रहा है। लेकिन जीवन स्तर अपेक्षाकृत महंगा है। रिपोर्ट में जयपुर में किराए पर मकान लेने से लेकर होटल में ठहरना, भोजन,
भ्रमण आदि को महंगा बताया गया है।
पैमाना
कोस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स
महंगा है जीवन, फिर भी बढ़ रहा रुझान
महंगा होने के बावजूद गुलाबी नगर लोगों को आकर्षित कर रहा है। लेकिन जीवन स्तर अपेक्षाकृत महंगा है। रिपोर्ट में जयपुर में किराए पर मकान लेने से लेकर होटल में ठहरना, भोजन,
भ्रमण आदि को महंगा बताया गया है।
पैमाना
यह रिपोर्ट नंबियो वेबसाइट की ओर से नागरिकों के डेटा के आधार पर तैयार की जाती है और दुनियाभर के शहरों की जीवन स्थितियों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करती है। यह एक वैश्विक डेटाबेस है, जो नागरिकों से प्राप्त आंकड़ों और सर्वेक्षणों के आधार पर विभिन्न शहरों और देशों के लिए जीवन यापन से संबंधित सूचकांक एकत्र करता है। यह आंकड़े वर्ष 2025 की पहली छमाही के हैं।
देश के अन्य शहरों की तुलना में जयपुर में रहना अपेक्षाकृत बेहतर है। यहां बड़े शहरों के लिए एक्सप्रेस-वे, हवाई और रेल सेवाएं उपलब्ध हैं। हालांकि, परकोटे से लेकर नए शहर तक ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है, जिस पर गंभीरता से काम किए जाने की आवश्यकता है। बीते वर्षों में ओवरब्रिज, फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड का निर्माण हुआ है, आगे भी कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। कच्ची बस्तियां, अतिक्रमण और अवैध निर्माण व्यवस्थित विकास में बाधा बन रहे हैं, जिन्हें नियंत्रित किया जाना जरूरी है। स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। आइपीडी टावर का कार्य अंतिम चरण में है, जिससे चिकित्सा सुविधाएं और सशक्त होंगी।
– प्रमोद जैन, सीनियर आर्किटेक्ट
Updated on:
05 Aug 2025 10:47 am
Published on:
05 Aug 2025 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग