20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
VIDEO: लेह-लद्दाख गए 6 डॉक्टरों से सम्पर्क कटा तो मचा हडक़म्प
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / VIDEO: लेह-लद्दाख गए 6 डॉक्टरों से सम्पर्क कटा तो मचा हडक़म्प

VIDEO: लेह-लद्दाख गए 6 डॉक्टरों से सम्पर्क कटा तो मचा हडक़म्प

www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 25 Sep 2018, 4:02 PM IST

जयपुर। लेह-लद्दाख में भ्रमण के दौरान जयपुर के 6 दंत रोग विशेषज्ञों का परिजनों से संपर्क कट गया। इसके बाद डॉक्टरों के गायब होने का संदेश सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संदेश में एक डॉक्टर की बहन के हवाले से बताया गया कि डॉक्टरों का दल 14 सितंबर को जयपुर से गया था। इन डॉक्टरों से आखिरी बार 21 सितंबर को संपर्क हुआ। इससे मचे हडक़ंप के बाद एक डॉक्टर की पत्नी ने स्पष्ट किया कि वहां मौसम खराब होने के कारण संपर्क टूटा था लेकिन बाद में बेसिक फोन से सूचना मिल गई थी कि दल को वहां कोई समस्या नहीं है। बताया जा रहा है कि दल ने सेना के शिविर में शरण ली हुई है। उनसे परिजनों का सम्पर्क बना हुआ है। हालांकि जयपुर पुलिस-प्रशासन ने इसकी आधिकारिक सूचना होने से इनकार किया है।