6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर: सॉस-अचार बनते देख लो, तो खाना छोड़ दो! हज़ारों किलो मिलावटी सामग्री जप्त फिर नष्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Jaipur: Food Adulteration in Tomato Sauce and Pickle

जयपुर।

अगर आप बाज़ार से सॉस या अचार खरीद रहे हों, तो सावधान हो जाइए। दरअसल, ऐसे मिलावटखोर सक्रीय हैं जो महज़ मुनाफे के लिए लोगों की जान से खेल रहे हैं। बेख़ौफ़ होकर मिलावट करने वालों पर समय-समय में कार्रवाई तो हो रही है, लेकिन ये कार्रवाइयां ऊंट के मुंह में जीरे की कहावत के सामान ही हैं।

इसका एक ताज़ा उदाहरण देखने को मिला है राजधानी जयपुर में जहां चिकित्सा विभाग ने एक सॉस और अचार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने जब यहां सॉस और अचार बनने की प्रक्रिया देखी तो एक बारगी तो वो भी दंग रह गई रह गए। छापा मारने वाली टीम ने यहां से करीब 23 हजार किलो घटिया पल्प एवं अचार निर्माण सामग्री जप्त की।



चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमएल गृह उद्योग पर कार्रवाई करते हुए करीब 23 हजार किलो घटिया पल्प एवं अचार निर्माण सामग्री नष्ट कराई गई।

जन-स्वास्थ्य के निदेशक डॉ. वीके माथुर ने बताया कि उद्योग में कई तरह के सॉस और अचार का निर्माण किया जाता था। यहां सॉस और अचार के निर्माण में अवधि पार सामग्री काम में ली जा रही थी। इसके अलावा निर्माण सामग्री मानव उपयोग के लायक भी नहीं थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग