11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Forecast: जयपुर में मौसम रहेगा साफ,धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान, अगले सात दिन आसमान साफ, ठंड में हल्की नरमी के संकेत

Clear Sky Forecast: जयपुर में साफ रहेगा मौसम, तापमान में धीरे-धीरे होगी बढ़ोतरी। सर्द सुबह और खिली धूप का संगम, जयपुरवासियों को मिलेगी राहत।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 12, 2026

jaipur weather

शहर में छाया कोहरा नाहरगढ़ से लिया यह दृश्य

Jaipur Weather: जयपुर. शहर में आगामी दिनों में मौसम शुष्क और मुख्यतः साफ बना रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड के साथ-साथ हल्की धूप का भी आनंद मिलेगा।
11 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी। 12 और 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आकर 8 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि दिन का तापमान 23 डिग्री के करीब रहेगा।

15 से 17 जनवरी के बीच मौसम और अनुकूल रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। साफ मौसम के चलते सुबह हल्की ठंड बनी रह सकती है, लेकिन दिन में धूप राहत देगी।

जयपुर शहर मौसम पूर्वानुमान तालिका

दिनांकमौसम का अनुमानअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
11.01.2026आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना218
12.01.2026आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना229
13.01.2026आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना239
14.01.2026आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना238
15.01.2026आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना2310
16.01.2026आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना2510
17.01.2026आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना2511

मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है। साफ मौसम से पर्यटन, आवागमन और दैनिक गतिविधियों में भी सुगमता रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग