16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोविंददेवजी कल से झूलेंगे झूला, धारण करेंगे लहरिया पोशाक

श्रावण शुक्ल द्वितीया पर मंगलवार को शहर के मंदिरों में सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा। ठाकुरजी को लहरिया पोशाक धारण करवाई जाएगी। मंदिरों में सिंजारा झांकी सजाई जाएगी। शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर (Govinddev Temple Jaipur) में तीन दिवसीय विशेष झूला महोत्सव (Jhula Festival) शुरू होगा। सिंजारे से ही ठाकुरजी को झूला झूलाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
गोविंददेवजी कल से झूलेंगे झूला, धारण करेंगे लहरिया पोशाक

गोविंददेवजी कल से झूलेंगे झूला, धारण करेंगे लहरिया पोशाक

गोविंददेवजी कल से झूलेंगे झूला, धारण करेंगे लहरिया पोशाक
— गोविंददेवजी मंदिर में तीज महोत्सव होगा शुरू
— शहर के अन्य मंदिरों में भी सजेगी झांकी

जयपुर। श्रावण शुक्ल द्वितीया पर मंगलवार को शहर के मंदिरों में सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा। ठाकुरजी को लहरिया पोशाक धारण करवाई जाएगी। मंदिरों में सिंजारा झांकी सजाई जाएगी।

शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर (Govinddev Temple Jaipur) में तीन दिवसीय विशेष झूला महोत्सव (Jhula Festival) शुरू होगा। सिंजारे से ही ठाकुरजी को झूला झूलाया जाएगा। ठाकुरजी को लहरिया और जामा पोशाक धारण करवाई जाएगी। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि सिंजारे पर ठाकुरजी को लाल रंग की लहरिया और जामा पोशाक धारण करवाई जाएगी। ठाकुरजी को झूला झूलाया जाएगा। ठाकुरजी को घेवर का भोग लगाया जाएगा। तीन दिवसीय झूला महोत्सव के तहत बूढ़ी तीज तक ठाकुरजी को झूला झूलाया जाएगा। इसके बाद 18 अगस्त को एकादशी पर फिर से ठाकुरजी को झूला झूलाया जाएगा, जो पूर्णिमा पर रक्षाबंधन तक नियमित ठाकुरजी को झूला झूलाया जाएगा। इस बीच ठाकुरजी को राजभोग झांकी में रोजाना लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।

सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में तीज महोत्सव सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से मनाया जाएगा। मंदिर प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि सिंजारा पूजन से लेकर 22 अगस्त रक्षा बंधन तक प्रतिदिन होने वाले झूला महोत्सव के पदों का गायन स्थगित कर दिया गया है। चांदनी चौक स्थित मंदिरश्री आनंदकृष्ण बिहारीजी में सिंजारा महोत्सव पर ठाकुरजी के विशेष झांकी दर्शन होंगे। मंदिर पुजारी मातृ प्रसाद शर्मा ने बताया कि तीज पर ठाकुरजी को लहरिया जामा पोशाक धारण करवाकर घेवर का भोग लगाया जाएगा।