आरोपित मूल रूप से मांट तहसील, जिला मथुरा का रहने वाला है और बीते 20 साल से यहीं पर रह रहा था। घर में तीन बच्चे भी हैं। मृतका की बहन तरन्नुम की मानें तो तबस्सुम ने एसएमएस में पूरी घटना का जिक्र किया। उसके अनुसार पति ने सो रही पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर दिया था और खुद बाहर बैठ गया था।