29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जयपुर में बीच सड़क हुआ 15 फीट गहरा गड्ढ़ा, एक दिन पहले भी समा गए थे एक हजार मिट्टी के कट्टे
Play video

जयपुर में बीच सड़क हुआ 15 फीट गहरा गड्ढ़ा, एक दिन पहले भी समा गए थे एक हजार मिट्टी के कट्टे

Jaipur JDA: श्याम नगर के अयोध्या पथ के बाद आज न्यू सांगानेर रोड पर मुख्य मार्ग पर ही सड़क धंस गई। यहां मेट्रो पिलर नंबर 106 के पास बीच सड़क करीब 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 3 Jul 2023, 10:46 AM IST

जयपुर। श्याम नगर के अयोध्या पथ के बाद आज न्यू सांगानेर रोड पर मुख्य मार्ग पर ही सड़क धंस गई। यहां मेट्रो पिलर नंबर 106 के पास बीच सड़क करीब 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत रही की अलसुबह गड्ढ़ा होने का पता चल गया, जिससे कोई हादसा होने से बच गया। हालांकि जेडीए के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर रास्ते दोनों ओर बेरिकेड्स लगा रास्ता रोक दिया।

न्यू सांगानेर रोड पर मुख्य मार्ग पर रात को जमीन के अंदर से मिट्टी धंस गई बताते है। इससे बीच सड़क पर करीब 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। बीच सड़क बड़ा गड्ढा होने की सूचना लोगों ने अफसरों को दी तो अलसुबह ही जेडीए के अफसर मौेके पर पहुंचे। अफसरों ने मौके पर मिट्टी के कट्टे बेरिकेड्स लगाकर रास्ता रोक आवागमन बंद करवाया। अफसरों की माने तो सीवर लाइन पर अधिक दबाव से लीकेज होने मिट्टी बैठ गई और कटाव हो गया, जिससे सड़क धंस गई।

एक दिन पहले अयोध्या पथ पर धंसी सड़क
एक दिन पहले ही श्याम नगर के अयोध्या पथ पर सड़क धंसने से करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढ़ा हो गया, जिसमें जेडीए व नगर निगम के अफसरों ने एक हजार से अधिक मिट्टी के कट्टे भरवाकर गड्ढ़े को भरा, हालांकि इसकी रिपेयरिंग का काम अभी शुरू नहीं हुआ।

पुरानी सीवरेज लाइन बनी समस्या
जानकारों की मानें तो क्षेत्र में पुरानी सीवरेज लाइन होने से उसमें दबाव बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में आबादी अधिक होने से पुरानी सीवरेज लाइन पर दबाव बढ़ रहा है। इससे सीवरेज लीक होने से जमीन के अंदर ही कटाव हो रहा है, मिट्टी धंसने से सड़क के बीच में गड्ढ़े हो रहे है।