8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर निगम चुनाव से पहले गली-गली प्रचार तेज, ढोल-नगाड़ों और डोर-टू-डोर जनसंपर्क से वोट जुटा रहे प्रत्याशी

Jaipur Municipal Election Campaign: जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशी गली-गली और घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मतदाताओं से समर्थन मांगने में जुटे हैं।
4 min read
Google source verification
jaipur election campaign

वोट मांगने के लिए प्रत्याशी कर रहे जमसंपर्क (Photo-Patrika)

जयपुर. नगर निगम चुनाव प्रचार में कहीं प्रत्याशी समर्थकों की टोली के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे तो कहीं घर-घर दस्तक देकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। कोई साफा बंधवा रहा है, कोई माला पहन रहा है और कोई बुजुर्गों के पैर छूकर समर्थन जुटा रहा है। गलियों में झंडे, पोस्टर और चुनावी नारों ने माहौल बदल दिया है। छोटे-बड़े जुलूसों में प्रत्याशियों की ताकत दिख रही है तो नुक्कड़ पर चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चा भी तेज हैं। वार्डों में प्रचार वोट मांगने के साथ ही अपनी मौजूदगी और प्रभाव दिखाने का भी मुकाबला बन गया है।

वार्ड. 80 : जनसंपर्क करते हुए की वोट देने की अपील

मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने भाजपा प्रत्याशी दलजीत कौर के समर्थन में जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी हिना वाघवानी ने राजापार्क गली नंबर 1 से 8, पंचवटी सर्कल, राजापार्क में समर्थन मांगा।

वार्ड. 32 : डोर-टू-डोर पहुंच रहे प्रत्याशी

भाजपा प्रत्याशी श्वेता सुरोलिया ने विकास का भरोसा दिलाया। कांग्रेस प्रत्याशी सीमा शर्मा ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया और कार्यालय का उद्घाटन किया।

वार्ड. 138 : स्थानीय लोगों से मिल कर किया विकास का वादा

भाजपा उम्मीदवार ममता ने बादरी का नाकस, भैसों वालों का मोहल्ला और नाथावत चौक क्षेत्र में स्थानीय लोगों से बात की। कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका शर्मा ने हरिजन बस्ती, शिवाड़ क्षेत्र धानका बस्ती में डोर-टू-डोर संपर्क किया।

वार्ड. 125 : जनसंपर्क में जुटे प्रत्याशी

भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी मंजू बानो भी दिन भर जनसंपर्क में जुटी रहीं।

वार्ड. 128 : किया वार्ड का दौरा

भाजपा प्रत्याशी माजिद ने कॉलोनियों में जनसम्पर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी सोहेल ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क समर्थन मांगा।

वार्ड. 42 : घर से लेकर पार्क तक लगा रहे दौड़

भाजपा प्रत्याशी अशोक रावतनी ने घर-घर जाकर वोट मांगे। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रवीर सिंह ने कई कॉलोनियों व पार्क में वोट मांगे।

वार्ड. 19 : चुनावी मैदान में जुटे प्रत्याशी

भाजपा के शाहनवाज अंसारी के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया। कांग्रेस प्रत्याशी फारुख खान ने जनसंपर्क किया।

वार्ड. 82 : आमजन से वोट देने की अपील

भाजपा की ममता यादव ने बापू नगर गांधी नगर क्षेत्र में जन संपर्क किया। कांग्रेस के महेश चंद्र यादव ने बापू नगर, गौतम नगर में जनसंपर्क किया।

वार्ड. 44 : जनसंपर्क कर मांगा जनसमर्थन

कांग्रेस प्रत्याशी विनय प्रताप सिंह भोपर ने कई कॉलोनियों में जनसंपर्क किया। भाजपा पार्षद प्रत्याशी नवीन भंडारी ने भी जनसंपर्क किया।

वार्ड. 47 : अपने पक्ष में मतदान करने की प्रार्थना

भाजपा प्रत्याशी दीपा नाथावत ने घर-घर जाकर समर्थन मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर मीणा ने भी जनसंपर्क के साथ सभा भी की।

वार्ड. 40 : जनता से वादों के साथ हर वोट पर प्रत्याशियों की नजर

भाजपा पार्षद प्रत्याशी नीरज कुमार गर्ग ने सेक्टर 42-43 और सेक्टर 65 में घर-घर जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष कुमार शर्मा ने सेक्टर 62, 63 और सेक्टर 65 में घर-घर संपर्क किया।

वार्ड. 45 : घर-घर जाकर कर रहे प्रचार, मांग रहे वोट

भाजपा प्रत्याशी जसवंत बैरवा ने जगन्नाथपुरी सेकंड और थर्ड में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद्र ने गायत्री नगर कॉलोनी में घर-घर जाकर संपर्क किया। लोगों से चर्चा की। महिलाओं ने भी वोट मांगे।

वार्ड. 130 : प्रचार का जोर… जहां पहुंचे प्रत्याशी, वहीं शुरू हुई चर्चा

भाजपा प्रत्याशी सूरज कुमार शर्मा ने मंगल विहार, केशव विद्यापीठ आदि में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य कौशिक ने भी मंगल विहार और केशव नगर में जनसंपर्क किया।

वार्ड. 131 : हाथ जोड़ कर मांग रहे वोट

कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेन्द्र मीणा ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद मीणा (झाला) भी चुनाव प्रचार में जुटे रहे।

वार्ड. 22 कार्यालय खुला

निर्दलीय प्रत्याशी घनश्याम दास शर्मा के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। उन्होंने जनता से समर्थन की अपील की।

वार्ड. 52 : हनुमान सैनी लाड़का ने लिया संतों का आशीर्वाद

जयपुर. सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 52 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी हनुमान सैनी लाड़का ने सोमवार को जैन मंदिर पहुंचकर जैन संतों का आशीर्वाद लिया। संतों को श्रीफल भेंट कर वार्ड की सुख-शांति और विकास के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों ने उन्हें जनसेवा और सत्य के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद दिया। सैनी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत है। वार्ड 52 में सभी धर्मों और समाजों को साथ लेकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वार्ड. 74 : 'नंगे पैर प्रचार करूंगा'

जयपुर. मालवीय नगर के वार्ड 74 से गुब्बारा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल चौधरी ने सोमवार को सेक्टर 5, 13 और 14 में सघन जनसंपर्क किया। जनसमस्याएं सुनने के बाद चौधरी ने कहा कि वे पूरे वार्ड में अब नंगे पैर प्रचार कर जनता का दर्द और गहराई से समझेंगे और दर्द समझकर वार्ड का विकास करेंगे। चौधरी के प्रण की वार्ड में चर्चा रही।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग