
Jaipur News
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई। जिसने सुन वह हैरान गया। और जिस पर बीती है वो अभी भी समझ नहीं पा रहा है क्या करे। एक नई नवेली दुल्हन की करतूत ने दूल्हे और उसके परिजनों को हैरान कर दिया। एक युवक ने एजेंट को लाखों रुपए देकर अपनी शादी करवाई। मंदिर में शादी हुई। और वर-वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया। फिर दुल्हन ससुराल पहुंची। दुल्हन शादी की तीसरी रात वो कमाल किया कि सच्चाई जब सबके सामने आई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
मामला जयपुर के बिंदायका क्षेत्र का है। यहां रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पड़ोसी के जरिए यूपी में शादी तय हुई। दुल्हन के पिता का नाम पप्पू यादव है। पिता ने एजेंट खान से शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की। भुक्तभोगी दूल्हा अपने पड़ोसी गोपाल के संग जयपुर के एक होटल पहुंचा।
शादी की बात तय हुई
होटल में उसने बेटी अंतिमा (23 वर्ष) को देखा। और उससे उसकी शादी की बात तय हो गई। 19 अप्रैल को कोर्ट में स्टांप पेपर पर लिव-इन-रिलेशनशिप के कागज तैयार कराए। फिर गणेश मंदिर में दूल्हा-दुल्हन की शादी हो गई। इसके बाद एजेंट ने 1 लाख रुपए कैश और 55 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए।
यह भी पढ़ें - आशाराम जेल से आएंगे बाहर! राजस्थान हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश
सुहागरात का मौका आया तो दुल्हन बनाने लगी बहाने
नई नवेली दुल्हन अंतिमा जब ससुराल पहुंची तो घरवालों और रिश्तेदारों ने उसका स्वागत किया। अब जब सुहागरात का मौका आया तो दुल्हन अपने पति से बहाने करने लगी। दूल्हे उसके बनाए बहानों का सच मानकर उस पर विश्वास किया।
दुल्हन की करतूत का जब पता चला....
22 अप्रैल की शादी का तीसरा दिन था। रात में पति अपनी पत्नी संग सो रहा था। अचानक रात में पति की आंखें खुली। तो उसने पत्नी को देखा तो वह गायब थी। उसने पत्नी को जगह—जगह ढूंढा मगर कोई पता नहीं चला। जब पति को कुछ चेताना आई तो उसकी नजर अलमारी पर पड़ी उसने देखा उसके दरवाजे खुले थे। और सोने-चांदी के आभूषण और नगदी गायब थी। इस पर पति का दिमाग ठनका। और उसने सारी घटना अपने परिजनों का बताई। आखिरकार घरवालों को लुटेरी दुल्हन की करतूत का पता चला।
थकहार कर दूल्हे ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत
परेशान पति ने एजेंट से बात की। पर वे उसे लगातार गुमराह करते रहे। परिवार लोकलाज की वजह से पुलिस में शिकायत करने से बच रहा था। इसी बीच वर पक्ष का शादी से पहले रुपए देने का वीडियो मिला। तो दूल्हे ने इस आधार पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस लुटेरी दुल्हन, एजेंट और गैंग के साथियों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें - Raju Thehat : राजू ठेहट कौन था? ऐसा क्या हुआ जो गांव ठेहट का राजू बन गया डॉन, जानिए पूरी कहानी
Updated on:
14 Jul 2023 12:14 pm
Published on:
14 Jul 2023 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
