11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 6 February 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 6 February 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

4 min read
Google source verification
jaipur-news-6-february-jaipur-news-patrika-bulletin-today

आज का सुविचार

सीढीयों कि जरूरत उन्हें है, जिन्हें सिर्फ छत तक जाना है... और जिनकी मंज़िल आसमान है उन्हें रास्ता खुद बनाना है... इसलिए अपना लक्ष्य आसमान की ऊंचाइयों जितना रखिये और खुद मेहनत कीजिये.. संघर्ष कीजिये

आज क्या ख़ास?

- श्याम नगरी खाटू में 85 दिन बाद आज से फिर से गूंजेंगे बाबा श्याम के जयकारे, आमजन के दर्शनार्थ शाम सवा 4 बजे से खुलेंगे कपाट, मंदिर विस्तार कार्यों के चलते बंद थे कपाट

- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों के एलआईसी और एसबीआई दफ्तरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन आज, केंद्र की मोदी सरकार का उद्योगपतियों को कथित फ़ायदा पहुंचाए जाने का होगा विरोध

- राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर में हाई कोर्ट एडवोकेट्स असोसिएशन का चार्ज हस्तांतरित कार्यक्रम, नई कार्यकारिणी को सौंपा जाएगा चार्ज- राजस्थान जगद्गुरु रामानंदाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय का 23वां स्थापना दिवस आज, दिनभर चलेगा विभिन्न आयोजन का दौर

- प्रदेश की पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी पहली बार जयपुर से बाहर सलूम्बर में करेगी 'बाल साहित्य संगोष्ठी' का आयोजन

- पीएम नरेंद्र मोदी का कर्नाटक दौरा आज, बेंगलुरु में सुबह साढ़े 11 करेंगे 'भारत ऊर्जा सप्ताह 2023' का उद्घाटन, तो दोपहर साढ़े 3 बजे तुमकुरु में HAL हेलीकॉप्टर कारखाने को करेंगे राष्ट्र को समर्पित, विभिन्न विकास पहलों की रखेंगे आधारशिला

- गुवाहाटी के असम में आज पहली 'यूथ20 इंसेप्शन मीटिंग' आज, G20 देशों के 150 से अधिक युवा प्रतिनिधि होंगे शामिल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एक 'युवा संवाद' के बाद जारी करेंगे श्वेत पत्र - सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों का शपथ ग्रहण समारोह, सुबह 10:30 बजे सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ दिलाएंगे शपथ

- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आज दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन में मीडिया से होंगे रु-ब-रु, 9 से 11 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु में प्रस्तावित जी 20 प्रेसिडेंसी ऑफ इंडिया के तहत पहली पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह बैठक के बारे में देंगे जानकारी

- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव और कोरिया गणराज्य के राजदूत संयुक्त रूप से दोपहर 2:30 बजे नेशनल मीडिया सेंटर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, दक्षिण कोरिया से भारत और नेपाल के बौद्ध तीर्थयात्रियों की यात्रा के सिलसिले में देंगे जानकारी

- एनएसडी निदेशक प्रो (डॉ) रमेश गौर की सुबह साढ़े 11 बजे नई दिल्ली स्थित एनएसडी परिसर में प्रेसवार्ता, 22वें भारत रंग महोत्सव 2023 (भारत का एक अंतर्राष्ट्रीय थिएटर फेस्टिवल) पर देंगे जानकारी

- तेलंगाना के वित्त मंत्री हरीश राव हैदराबाद में विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए करेंगे बजट पेश

- सुप्रीम कोर्ट (एससी) में पांच नए नियुक्त किए गए न्यायाधीश नई दिल्ली में सुबह 10.30 बजे पद की लेंगे शपथ

- सुप्रीम कोर्ट मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में छात्रों को तमिल भाषा का पेपर देने से छूट देने के दिशा-निर्देशों को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था

- बीबीसी डॉक्यूमेंट्री, 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को ब्लॉक करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा

- पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय लुधियाना की 66 शराब की दुकानों के मामले की सुनवाई करेगा जिन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 175 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्ती के मामले में सील कर दिया था

- दिल्ली मेयर का चुनाव पहली बार नई दिल्ली में म्युनिसिपल हाउस में होगा

- भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी चुनावी रैलियों और सभाओं को संबोधित करने के लिए त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर होंगी

- अडानी विवाद, कांग्रेस पार्टी एलआईसी, एसबीआई कार्यालयों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी

- कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में 'हाथ से हाथ जोड़ो' यात्रा शुरू करेगी

- जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (जेएसएस एएचईआर) का 13वां दीक्षांत समारोह मैसूर में शुरू होगा

- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भारतीय बौद्ध धर्म के इतिहास, बौद्ध दर्शन, अभिधम्म (पाली) और सामुदायिक जुड़ाव और सामाजिक उत्तरदायित्व पर चार स्वयंवर एमओओसी पाठ्यक्रम, व्यापक खुला ऑनलाइन पाठ्यक्रम (एमओओसी) शुरू करेगा

काम की खबरें

- जयपुर महाखेल कार्यक्रम में 30 मिनट तक वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा 'खेल के साथ जिंदगी के मैदान में भी फिटनेस जरूरी, आप फिट होंगे तभी सुपरहिट होंगे'

- योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ बाड़मेर के चौहटन में मामला दर्ज, समुदाय विशेष पर टिप्पणी का है आरोप
- डूंगरपुर में सोम, माही व जाखम नदी के संगम स्थल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, माघ पूर्णिमा पर मुख्य मेले में बेणेश्वर धाम पहुंचे कई प्रदेशों के श्रद्धालु

- राजस्थान की पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा में इस सत्र से होगी 'दक्षता आधारित परीक्षा', 150 अंकों में से 45 अंक के होंगे दक्षता आधारित सवाल
- आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा विभाग परीक्षा 12 से 15 फरवरी तक, परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व किए आयोग वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड होंगे प्रवेश पत्र

- केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की इलेक्ट्रिक सर्वे रिपोर्ट जारी, इस गर्मी में टूटेंगे बिजली डिमांड के रिकॉर्ड, राजस्थान के अलावा छत्तीसगढ़, एमपी में पिछले साल से 20% ज्यादा होगी मांग
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की वृद्धि के आसार, वित्त मंत्रालय केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखेगा डीए वृद्धि का प्रस्ताव

- दुनिया भर में छटनी के दौर के बीच भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस ने 'इंटरनल प्रेशर एसेसमेंट टेस्ट' में फेल रहे सैकड़ों नए कर्मचारियों को किया बर्खास्त
- अमरीका के वीजा का इंतजार करने वाले अब दूसरे देशों से भी कर सकेंगे आवेदन, लंबा वेटिंग पीरियड होने के कारण अमरीकी दूतावास ने उठाया कदम
- राजस्थान विश्वविद्यालय में रिसर्च एसोसिएट की पदोन्नति मामले ने पकड़ा तूल, कुलपति पर तथ्य छिपाकर प्रशासनिक आदेश निकलवाने का आरोप
- जयपुर में बनेंगे चार नए बस स्टैंड, 50 साल की जरूरत होगी पूरी, परिवहन विभाग और रोडवेज तैयार करवा रहा डीपीआर

- पश्चिमी विक्षोभ के असर से बड़ी गर्मी राजस्थान के 10 जिलों में पारा 30 डिग्री से अधिक
- पाकिस्तान को कर्ज की अगली किस्त जारी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ ने रखी शर्त, अब अधिकारियों की संपत्तियों का करना होगा खुलासा

- अमरीकी एयर स्पेस में उड़ रहे सर्विलांस बैलून को मार गिराए जाने का चीन ने जताया विरोध, कहा अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय कायदों का किया है गंभीर उल्लंघन