कांग्रेस विधायक सोलंकी ने ग्रामीण पुलिस को नकारा निकम्मा बताया और मंत्री चांदना से ग्रामीण पुलिस को पुलिस कमिश्नरेट से बाहर करने की भी मांग की। सोलंकी ने पत्रकारों से कहा कि थाने में पुलिस वाले ऐसी घटनाएं कर रहे हैं। इससे लोगों में यह मैसेज जा रहा है कि विधायक इसमें शामिल है। हम किस-किस को समझाने जाएंगे, इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। जनता को यह लगता है कि विधायक पैसे लेकर पुलिस वालों को लगाते हैं और उन्हीं के इशारों पर यह सब हो रहा है।