29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Nikay Elections : जयपुर में नामांकन प्रक्रिया में आई तेजी, दूसरे दिन 737 नामांकन पत्र दाखिल

Jaipur Nikay Elections : जयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन तक कुल 785 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Jaipur Nikay Elections second day 737 nomination papers filed

Jaipur Nikay Elections : प्रतीकात्मक फोटो है, AI से बनाया।

Jaipur Nikay Elections : जयपुर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन तक कुल 785 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इन नामांकन पत्रों के आधार पर अब तक 689 अभ्यर्थियों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए नामांकन प्रस्तुत किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया की 27 अगस्त को नामांकन के पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 39 अभ्यर्थी शामिल थे। वहीं 29 अगस्त को नामांकन के दूसरे दिन 737 नामांकन पत्र दाखिल किए गए और 650 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया। इस प्रकार दो दिनों में नामांकन प्रक्रिया में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली है।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए अब तक 99 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 92 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं शाहपुरा नगर परिषद में 102 नामांकन पत्र एवं 91 अभ्यर्थियों, चौमूं नगर परिषद में 84 नामांकन पत्र एवं 83 अभ्यर्थियों तथा चाकसू नगरपालिका में 99 नामांकन पत्र एवं 63 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।

अन्य नगरीय निकायों में भी नामांकन को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। बगरू में 72 नामांकन पत्र, बस्सी में 36, दूदू में 26, जमवारामगढ़ में 28, जोबनेर में 16, कालाडेरा में 7, कानोता में 6, खेजरोली में 11, किशनगढ़-रेनवाल में 25, मनोहरपुर में 39, नारायणा में 36, फागी में 47, फुलेरा में 22, सांभर में 28 तथा वाटिका में 2 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

31 अगस्त तक दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को होगी। अभ्यर्थी 3 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव डेट

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा कर दी गई है, जिसके साथ ही संबंधित निकायों में आदर्श आचार संहिता तुरंत लागू हो गई है। इस बार प्रदेश के कुल 309 निकायों में चुनाव कराए जाएंगे। मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर तथा दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को संपन्न होगा। मतगणना 14 सितंबर को कराई जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होगा। उसी दिन मतदान के बाद मतगणना भी पूरी कर ली जाएगी। उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को बैठक आयोजित की जाएगी।