18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Air Show Jaipur: जलमहल क्षेत्र में एयर शो में सिर्फ पासधारियों को एंट्री; यूं करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 2 दिन ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था

Air Show Online Registration: जयपुर में वायुसेना की ओर से 20 और 22 फरवरी को जलमहल क्षेत्र में सूर्यकिरण एरोबेटिक शो दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक चलेगा। बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। वहीं एयर शो देखने आने वालों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया गया है।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

Air Show Online Registration: जयपुर में वायुसेना की ओर से 20 और 22 फरवरी को जलमहल क्षेत्र में सूर्यकिरण एरोबेटिक शो दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक चलेगा। बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। वहीं एयर शो देखने आने वालों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर केवल पासधारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

यातायात पुलिस के अनुसार रामगढ़ मोड़ से जलमहल होकर आमेर की ओर जाने वाली सिटी और मिनी बसों का संचालन बंद रहेगा। आमेर तिराहा दिल्ली रोड से आमेर की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिल्ली रोड की ओर भेजा जाएगा। आमेर कस्बे से आमेर महल होकर जलमहल की ओर आने वाले वाहनों को गांधी चौक से दिल्ली रोड की तरफ मोड़ा जाएगा।

नाहरगढ़ फोर्ट से जलमहल की ओर आने वाले वाहनों को जयगढ़ टी-पॉइंट से आमेर कस्बे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यदि रामगढ़ मोड़ से जलमहल होकर आमेर मार्ग पर दबाव बढ़ा तो वाहनों को रामगढ़ मोड़ से धोबी घाट दिल्ली रोड की ओर भेजा जाएगा। रामगढ़ मोड़ से कूकस घाटी तक मुख्य मार्ग पर पार्किंग निषेध रहेगी।

यहां रहेगी पार्किंग

दर्शकों के लिए परेड ग्राउंड ग्रामीण पुलिस लाइन, जलतरंग के पास, पाल के सामने खाली मैदान, कूकस घाटी पार्क कट, पाल किनारे, हज हाउस दरगाह, हज हाउस स्कूल और पार्क में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। तय पार्किंग भरने पर खोले के हनुमान जी क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा रहेगी, जहां से ऊंचाई वाले स्थान से कार्यक्रम देखा जा सकेगा।

छतों से लें लुत्फ

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि भीड़ से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर आने की बजाय नाहरगढ़, जयगढ़, आमेर किला, आस-पास की कॉलोनियों की छतों और खोले के हनुमान जी मंदिर जैसे ऊंचाई वाले स्थानों से कार्यक्रम का आनंद लें।

एयर शो के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

मानसागर में 20 व 22 फरवरी को होने वाले एयर शो देखने के लिए आमजन को एसएसओ आइडी www.sso.rajasthan.gov.in पर आवेदन करना होगा। इसमें सिटीजन सर्विस में उपलब्ध एयर शो जलमहल रजिस्ट्रेशन सेवा का चयन करने पर आवेदन प्राप्त कर सकेंगे। इससे वे पास डाउनलोड कर सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर व्यक्ति को उक्त पास लाना होगा। शो के दौरान पार्किंग, आपदा प्रबंधन, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाए पुख्ता की गई हैं।