16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PinkGuard App: जयपुर घूमने का है प्लान? बस मोबाइल में डाउनलोड कर लें ये एक एप; जयपुर पुलिस देगी सुरक्षा और गाइड

Tourist Safety In Jaipur: जयपुर घूमने वाले पर्यटकों के लिए जयपुर पुलिस ने 'PinkGuard' एप और AI आधारित 'Crowd Guard' सिस्टम लॉन्च किया है। आमेर किले से शुरू होने वाली इस पहल से अब बिना लॉगिन किए पर्यटकों को सुरक्षित नेविगेशन, वेरिफाइड गाइड्स की लिस्ट और इमरजेंसी सपोर्ट मिलेगा। जानिए इसकी खूबियां।

2 min read
Google source verification
Jaipur Police PinkGuard app for tourist safety and AI based crowd managemen

Pinkguard App launching photo

PinkGuard App News: गुलाबी नगरी (Pink City) जयपुर आने वाले देश-विदेश के करोड़ों पर्यटकों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। अब जयपुर के आलीशान किले, महल और ऐतिहासिक टूरिस्ट स्पॉट्स को घूमना न सिर्फ आसान होगा, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी पर्यटक खुद को बेहद मजबूत महसूस करेंगे। जयपुर पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर यात्रा अनुभव (Travel Experience) के लिए 'Tourist First' की सोच के साथ एक अभिनव डिजिटल पहल की है। पुलिस द्वारा खास तौर पर 'PinkGuard' एप और AI आधारित 'Crowd Guard' प्रणाली विकसित की जा रही है।

बिना लॉग-इन के मिलेगी हर मदद, 'PinkGuard' एप की 6 बड़ी खूबियां:

जयपुर पुलिस का यह 'PinkGuard' एप पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और तकनीक-सक्षम सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर बिना किसी लॉग-इन या रुकावट के इस्तेमाल किया जा सकेगा।
1. टूरिस्ट-केंद्रित नेविगेशन: यह एप जयपुर में घूमने की खास जगहों की एक चुनी हुई (Curated) लिस्ट और उनकी सटीक लोकेशन बताएगा, जिससे पर्यटकों को भटकना नहीं पड़ेगा।
2. सुरक्षा और इमरजेंसी सपोर्ट: हर टूरिस्ट स्पॉट के पास स्थित पुलिस स्टेशनों, अस्पतालों की जानकारी, उनके संपर्क नंबर और सीधे मैप की सुविधा मिलेगी, ताकि आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।
3. पुलिस द्वारा वेरिफाइड टूरिस्ट गाइड: अक्सर पर्यटकों को फर्जी गाइडों की शिकायत रहती है। इस एप में पुलिस द्वारा वेरिफाइड गाइड्स की लिस्ट, उनका नाम, भाषा और रेटिंग की पूरी जानकारी होगी।
4. बहुभाषी सपोर्ट (Multi-language): देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए यह एप कई भाषाओं को सपोर्ट करेगा।
5. पारदर्शी फीडबैक और शिकायत सिस्टम: पर्यटक सीधे एप पर गाइड या अन्य सेवाओं की रेटिंग कर सकेंगे और शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिसे सीधे पुलिस अधिकारी ट्रैक करेंगे।

आमेर किले से होगी शुरुआत, AI संभालेगा भीड़ का जिम्मा

जयपुर पुलिस सिर्फ एप ही नहीं, बल्कि त्योहारों और पर्यटन सीजन में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 'Crowd Guard' प्रणाली भी ला रही है।
* इस परियोजना को प्रारंभिक चरण में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आमेर किला (Amer Fort) क्षेत्र में लागू करने के लिए JDA जयपुर के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।
* यह सिस्टम CCTV नेटवर्क के जरिए रियल-टाइम भीड़ की निगरानी करेगा। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए संभावित भगदड़ जैसी स्थितियों का पूर्वानुमान लगाकर अधिकारियों को ऑटोमैटिक अलर्ट भेजेगा। आमेर किले में इसकी सफलता के बाद इसे शहर के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी लागू किया जाएगा।

हर साल आते हैं करीब 1.79 करोड़ पर्यटक

गौरतलब है कि जयपुर दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहाँ प्रतिवर्ष लगभग 1.73 करोड़ से अधिक घरेलू और 6.30 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं। विशेष रूप से अक्टूबर से मार्च महीने के दौरान यहाँ पर्यटन गतिविधियों में भारी उछाल आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जयपुर पुलिस की यह डिजिटल पहल जयपुर को एक सुरक्षित, स्मार्ट और पर्यटक-अनुकूल (Tourist-Friendly) शहर के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगी।