पुलिस ने वीडियो में नारा लगाने वाले चौकड़ी तोपखाना निवासी मेहराज अली, सलमान और उनके साथ नजर आ रहे रफीक को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। रामगंज थानाधिकारी भूरी सिंह ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोगों की और इसे वायरल करने वालों की पहचान की जा रही है।