जयपुर. लंबी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार सुबह झोटवाड़ा एलीवेटेड रोड से जुड़ा सर्वे-डिमार्केशन का काम शुरू हो गया। पूरा पुलिस जाब्ता नहीं मिलने के बावजूद प्रतर्वन अधिकारी व स्थानीय थाना पुलिस के साथ जेडीए अफसर मौके पर पहुंचे। शुरुआत 8 की बजाय 2 टीमों से की। बाद में 6 अन्य टीमों को भी झोटवाड़ा के विभिन्न्ज्ञ इलाकों में उतारा गया। उधर व्यापारियों ने भी सहयोग दिया। रेलवे ट्रैक के पास सुविधा क्षेत्र से डिमार्केशन शुरू किया गया। उसके बाद टीम आगे बढ़ती गई व नाप-जोख ले लाल निशान लगाती रही। झोटवाड़ा रोड व्यापार मंडल, खातीपुरा रोड व्यापार मंडल, फैक्ट्री एरिया रोड व्यापार मंडल, महात्मा गांधी व्यापार मंडल से जुड़े कारोबारियों ने भी सहयोग किया। हालांकि दुकानें बंद रखी गई, जिन्हें खुलवाकर नाप-जोख कराई गई। शाम तक फैक्ट्री एरिया रोड में एक तरफ का सर्वे पूरा हो गया। रेलवे लाइन से लता सर्किल तक भी दुकानों के बाहर निशान लगाए। व्यापारियों के अनुसार शुक्रवार को लगाए गए निशान के अनुसार 90 फीसदी दुकानों में तोडफ़ोड़ होगी।