JLF 2024 : जेएलएफ की चौथे दिन रविवार को सेशन में आध्यात्मिक वक्ता साध्वी भगवती सरस्वती ने क्षमा करने की शक्ति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरों को क्षमा करना आना चाहिए, जब तक हम लोगों को क्षमा करना नहीं सीखेंगे, हमारा जीवन वहीं अटक सा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमें वर्तमान में जीना चाहिए, जो पल हम जी रहे हैं, वहीं हमारे पास है। कल का हमें कुछ पता नहीं। उन्होंने खुशी को सबसे बड़ी शक्ति बताया।