24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर पोलो सीजन कल से

जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के तत्वावधान में 16 वें जोधपुर पोलो सीजन का आगाज  मंगलवार दोपहर 3 बजे महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान पाबूपुरा पर होगा।
less than 1 minute read
Google source verification

image

avanish kr upadhyay

Nov 30, 2015

जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के तत्वावधान में 16 वें जोधपुर पोलो सीजन का आगाज मंगलवार दोपहर 3 बजे महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान पाबूपुरा पर होगा। एक माह चलने वाले पोलो सीजन में देश-विदेश के अनेक खिलाड़ी खेलने आयेंगे।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल ए.एस. चौधरी होंगे। इंस्टीट्यूट के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर पोलो कप (4 गोल) होगा जिसमें पूल ए में मंगलवार को दोपहर 3 बजे जोधपुर टेरियर व रिनॉल्डी व पूल बी में दोपहर 4 बजे रणबंका व चांदना ग्रुप के बीच मैच खेले जायेंगे।

ये खिलाड़ी कल खेलेंगे
पूल ए में जयपुर टेरियर टीम में कुलदीपसिंह, कैप्टन राकेश/कैप्टन धु्रब, हर्षवर्धन सिंह व रघुवीर सिंह। रिनॉल्डी टीम में रीना शाह, मेजर आदित्य सिंह, पेप सिंह व फतेह सिंह।पूल बी में रणबंका टीम में भंवर कार्तिकेय सिंह, हैड कांस्टे. हनुमान/मुकेश, भवानी सिंह व आरकेकेवी सिंह एवं चांदना ग्रुप में धनंजय सिंह, हैड कांस्टे. नसरूद्दीन/विक्रम, रोहित रेड्डी व विशालसिंह खेलेंगे।

अन्य टूर्नांमेंट
6 दिसम्बर को उम्मेद भवन पैलेस कप 4 गोल, 11 दिसम्बर को एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप 10 गोल, 21 दिसम्बर को माउंट शिवालिक राजपूताना एवं सेन्ट्रल इण्डिया कप 10 गोल व 26 दिसम्बर को रॉयल सैल्यूट महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप 12 गोल खेले जाएंगे।

जोधपुर इन्टरनेशनल महिला कप का आकर्षण
29 दिसम्बर को इस वर्ष के पोलो सीजन का विशेष आकर्षण जोधपुर इन्टरनेशनल महिला कप का आयोजन होगा जिसमें भारत सहित अनेक देशों की महिला पोलो खिलाड़ी रूस की राया सिडोरेन्को, थाइलैण्ड की पलोय भूवेसयांग, ब्रिटेन की जोना मोबले, स्पेन की कारला अल्वेरिज म्यूनोस व भारत की रीना शाह खेलेंगी।