8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड पुलिस में रेडियो सब-इंस्पेक्टर वायरलैस के 100 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड पुलिस में रेडियो सब-इंस्पेक्टर वायरलैस के 100 पदों पर भर्ती
2 min read
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Aug 06, 2017

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड पुलिस में रेडियो सब-इंस्पेक्टर वायरलैस के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए योग्य युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इनमें 50 पद अनारक्षित हैं। आरक्षण का लाभ झारखंड के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्य के आवेदन सामान्य श्रेणी में शामिल माने जाएंगे।

झारखंड पुलिस में रेडियो सब-इंस्पेक्टर वायरलैस के लिए योग्यता निम्नलिखित रखी गर्इ है:-

आवेदक ने सेकेंड डिवीजन के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो। या फिजिक्स में बीएससी की डिग्री हो। या इंटरमीडिएट साइंस विषयों के साथ बीएससी हो। उच्च तकनीकी योग्यता वाले आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं।


झारखंड पुलिस में रेडियो सब-इंस्पेक्टर वायरलैस का वेतनमान :

छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान 9300 से 34,800 रुपये होगा। साथ ही 4200 रुपये ग्रेड पे मिलेगा।


आयुसीमा :

अनारक्षित वर्ग के लिए आयुसीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा में केवल झारखंड के मूल निवासियों को मिलेगी। आयुसीमा की गणना 01 अगस्त 2017 के आधार पर की जाएगी।
परीक्षा शुल्क : अनारक्षित वर्ग के लिए यह शुल्क 460 रुपये है। झारखंड के एससी/ एसटी के अभ्यर्थियों के लिए 115 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को बैंक चार्ज भी देना होगा।

चयन प्रक्रिया :

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। प्रत्येक चरण दो घंटे का होगा, जिसमें 120 प्रश्न होंगे। 120 प्रश्नों में ये 60 हिन्दी में आैर 60 अग्रेंजी भाषा के प्रश्न होंगे।

परीक्षा के दूसरे चरण में अभ्यार्थी को गणित, फिजिक्स आैर कैमस्ट्री के प्रश्नों को हल करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया :

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट www.jssc.nic.in पर लॉगइन करना होगा। ऑनलाइन लिंक चार अगस्त को उपलब्ध होगा। निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।


अंतिम तारीख : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 2 सितंबर है। परीक्षा शुल्क 07 सितंबर तक जमा कराया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए यहां Clickकरें।