4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान आंदोलन के समर्थन में किसान ट्रेक्टर समर्थन यात्रा

भीम की सब्जी मंडी से शुरू हुई यात्रा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakhi Hajela

•

Updated: 9 Jan 2021, 7:07 PM IST

किसान आंदोलन के समर्थन में किसान ट्रेक्टर समर्थन यात्रा

किसान आंदोलन के समर्थन में किसान ट्रेक्टर समर्थन यात्रा


मजदूर किसान शक्ति संगठन और राजस्थान असंगठित मजदूर यूनियन की ओर से दिल्ली के विभिन्न बॉर्डर पर चल रहे आंदोलनों समर्थन में राजसमंद जिले की भीम की सब्जी मंडी से किसान ट्रेक्टर यात्रा की शुरुआत हुई। भीम मंडी में बड़ी संख्या में किसानों ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन का समर्थन दिया। मजदूर किसान शक्ति संगठन के शंकर सिंह ने कहा कि आज हमें केंद्र सरकार द्वारा लाए गए दो खेती से संबंधित कानूनों एवं आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम 2020 के बारे में समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनी वाले जितना चाहो उतनी जमाखोरी कर सकते हैं। अब किसान का माल सस्ते भाव बिकेगा और वापस बड़े व्यापारियों से बहुत महंगे भाव में खरीदना पड़ेगा। यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि आज भी किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है और बड़ी कंपनियां बहुत अधिक मुनाफा कमा रही हैं।
मजदूर किसान संवाद एवं बाजारों में निकली रैली
यात्रा भीम के बाज़ार में से निकलती हुई जवाजा पहुंची और वहां बांध की पाल पर मजदूरों और किसानों का संवाद हुआ। जवाजा में बड़ी संख्या में मजदूर और किसान साथी आंदोलन के समर्थन में शुरू हुई यात्रा के समर्थन और स्वागत में जुटे। इस संवाद में राजस्थान असंगठित मजदूर यूनियन के सचिव बालू लाल ने कहा कि यह लड़ाई केवल किसानों की नहीं है यह लड़ाई मजदूरों की भी उतनी है जितनी किसानों की है।
ब्यावर के बाजारों में निकाली रैली
जवाजा के बाद रैली ब्यावर में जय मंदिर सिनेमा से शुरू होकर चांग गेट से होकर पाली बाज़ार, पांच बत्ती, अजमेरी गेट होते हुए भगत चौराहे पर समाप्त हुई। ब्यावर शहर में मजदूर, किसान और व्यापारियों किसान आंदोलन और इस यात्रा का समर्थन किया। कल रविवार को किसान समर्थन यात्रा अजमेर जिले के कई गांवों और अजमेर शहर में संवाद करेगी।