6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में कुमार विश्वास बोले- दिल्ली में सब ठीक है, आप राजस्थान की हर विधानसभा में 20 लोगों को करें तैयार

राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सियासी सरगर्मी तेज हो गई हैं। इस बार केजरीवाल को भी यहां डंडे गाढऩे की उम्मीद है। जयपुर पहुंचे आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राजस्थान के पर्यवेक्षक डॉ. कुमार विश्वास..

less than 1 minute read
Google source verification

image

vijay ram

Jul 30, 2017

राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार आप संयोजक केजरीवाल को भी यहां अपनी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ऐसे में बतौर आप प्रवक्ता एवं राजस्थान के पर्यवेक्षक डॉ. कुमार विश्वास मिशन स्टार्ट करने जयपुर पहुंच गए...


दिल्ली में सब ठीक है, यहां कम से कम 20 लोगों को शामिल करेंआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान के पर्यवेक्षक डॉ कुमार विश्वास ने रविवार को जयपुर में कहा हमारे बीच मतभेद नहीं हैं। वहां सब पार्टी में ठीक चल रहा है। अब जरूरत है कि आप कार्यकर्ता राजस्थान की हर विधानसभा में कम से कम 20 लोगों को हर प्रकोष्ठ में जोड़े। अगर विद्यार्थी विंग या अधिवक्ता विंग बना रहे हैं तो ये किया जाएगा।


Read: आप ऑनलाइन बिल भरें और डिस्कॉम दे 5 हजार तक की छूट, क्या है इस नई योजना के पीछे का सच

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
कुमार विश्वास को फूल मालाएं पहनाई गईं। तो उन्होंने कहा- आप अब उत्साह के साथ काम कर रहे हैं। दिल्ली में पार्टी में कोई गतिरोध नहीं है। पार्टी में जो नाराजगी थीं उनको दूर कर लिया जाता है। उन्होंने आदर्श नगर के गीता भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयारी शुरू करने को कहा। हालांकि, केजरीवाल के राजस्थान में प्लान को लेकर कोई बात नहीं की।


Read: जयपुर की पहाडिय़ां जब यूं हरियाली की चादर ओढ़ लेतीं और 12 मोरियों के जल से तालाब लबालब हो जाते थे