13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फौजियों की खान है राजस्थान का यह परिवार, पहले चार बेटे फिर सात पोते-पोती गए सेना में

भारतीय सेना में नायब सूबेदार पद से रिटायर हुए हरफूल हुड्डा ने पत्रिका को बताया अपने परिवार के सदस्यों का फौजी बनने का पूरा सफर।
2 min read
Google source verification
Kumbharam Hooda family

कुम्भाराम हुड्डा का परिवार। फोटो: पत्रिका

मनोज चेजारा
झुंझुनूं। मंडावा तहसील की अजीतगढ़ ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले दीनवा गांव में कुम्भाराम हुड्डा का परिवार देशभक्ति की मिसाल है। कुम्भाराम, पेशे से किसान थे, उन्होंने अपने पहले अपने चारों बेटों को देश सेवा के संस्कार दिए। उनकी इस परंपरा को अगली पीढ़ी ने आगे बढ़ाया और सात पोते-पोती सेना में भर्ती हुए।

इनमें से चार अभी सेना में कार्यरत हैं, जबकि शेष सेवानिवृत्त हो गए। भारतीय सेना में नायब सूबेदार पद से रिटायर हुए हरफूल हुड्डा ने पत्रिका को बताया अपने परिवार के सदस्यों का फौजी बनने का पूरा सफर।

मेजर रचना: देश सेवा की नई ऊंचाइयों पर

मेजर रचना ने अपने दादा कुम्भाराम हुड्डा के सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 2012 में भारतीय सेना की मेडिकल कोर (एएमसी) में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया और वर्तमान में मेजर पद पर तैनात हैं।

मेजर रचना की उपलब्धियों में 2017 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस और 15 अगस्त 2017 को दक्षिण अफ्रीका की किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा फहराना शामिल है।

कुम्भाराम हुड्डा के बेटे

1. हरजी राम हुड्डा 1966 में आर्टिलरी रेजिमेंट में भर्ती हुए और 1982 में नायक पद से सेवानिवृत्त।
2. रामेश्वर लाल हुड्डा 1968 में टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती हुए थे।
3. गोवर्धन राम हुड्डा 1968 में नौसेना (नेवी) में भर्ती होकर वर्ष 2004 में लेफ्टिनेंट पद से रिटायर हुए।
4. पोकरराम हुड्डा 1975 में आर्मी आर्डिनेंस कोर (एओसी) में सैनिक पद पर भर्ती हुए और 2005 में सूबेदार बनकर रिटायर हुए।

कुम्भाराम के पोते-पोती

1. रचना पुत्री गोवर्धन राम हुड्डा वर्ष 2012 में भारतीय सेना की मेडिकल कोर (एएमसी) में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती हुई। वर्तमान में मेजर पद पर तैनात है।
2. राजेंद्र कुमार पुत्र हरजीराम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हवलदार रैंक पद सेवारत है।
3. रणवीर पुत्र पोकरराम 1998 में भर्ती हुए थे। वर्तमान सूबेदार है।
4. हरफूल पुत्र हरजीराम ने 2001 में भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर सैनिक के रूप भर्ती हुए। 28 फरवरी 2025 पद नायब सूबेदार से रिटायर हुए।


5. राकेश कुमार पुत्र गोवर्धन राम 2003 में नौसेना (नेवी) भर्ती हुए। पेटी ऑफिसर के पद से सेवानिवृत हुए हैं।
6. सुधीर कुमार पुत्र गोवर्धन राकेश के सगे भाई हैं। ये भी 2003 में नौसेना (नेवी) भर्ती हुए और पेटी ऑफिसर के पद से सेवानिवृत हुए हैं।
7. तेजवीर पुत्र पोकरराम हुड्डा 2023 भारतीय सेना में सेवाए दे रहे हैं ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग