29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार में गुजरात ले जा रही शराब जब्त, दो गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे तलहटी से गुजरात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

S.D. upadhyay

•

Updated: 11 Dec 2015, 6:58 PM IST

आबूरोड सदर थाना पुलिस ने गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे तलहटी से गुजरात के लिए अवैध शराब ले जा रहे दो जनों को गिरफ्तार किया। कार से शराब व बीयर के कार्टन बरामद किए।

थानाधिकारी भंवरलाल चौधरी ने बताया कि तलहटी से गुजरात की एक कार में अवैध रूप से शराब ले जाने की सूचना मिली। इस पर हैड कांस्टेबल दशरथसिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई। कार से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब के अठारह व बीयर के अट्ठाईस कार्टन बरामद किए गए। पुलिस ने कार जब्त कर अम्बाजी निवासी सोमाराम पुत्र हेमाराम बंजारा व दिलीप पुत्र बालकिशन प्रजापत को गिरफ्तार किया।