4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोई पता पूछे तो हो जाएं सावधान, पता नहीं बता पाने पर युवक के साथ हुआ ऐसा जिसे सुनकर चौंकेंगे आप

जयपुर में फिर हुई दिनदहाडे लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात

2 min read
Google source verification
jaipur

जयपुर। शहर में इन दिनों अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए है कि रात के अंधेरे में क्या दिनदहाड़े वारदात करने से पीछे नहीं हटते। सोडाला इलाके में लूट के लिए हत्या मामले का पुलिस ने अभी खुलासा ही किया था कि श्याम नगर थाना इलाके में बुधवार लूट की एक ओर वारदात को बदमाशों ने अंजाम दे डाला। बाइक सवार तीन बदमाश पता पूछने के बहाने एक युवक से हजारों रुपए की नगदी लूट कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश में जुटी है।


थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि लूट वारदात किशनगढ़ अजमेर निवासी रोहित कुमार के साथ हुई है। बुधवार दोपहर रोहित न्यू सांगानेर रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 1 लाख 17 हजार रुपए जमा करवाने के लिए आया था। पीडि़त यह रकम कटेवा नगर स्थित मथुरा डामडंस टूल्स फर्म से लेकर आया था। इस दौरान कटेवा नगर से बाइक सवार तीन बदमाश पीडि़त का पीछा कर रहे थे। विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास सेंट्रल बैंक के सामने अचानक बाइक सवार बदमाशों ने अपनी बाइक रोकी।

बाइक से तीन बदमाशों में एक शख्स उतरा और उसने पीडि़त रोहित से पता पूछा, लेकिन शहर में अनजान होने के कारण रोहित पता नहीं बता पाया। बस इतना देखते ही बदमाश पता पूछने के बहान रोहित के हाथ में रखा नोटों से भरा बैग की छीना-झपटी करने लगा। इस छीना-झपटी मेें बदमाश 1 लाख 17 हजार रुपए में से करीब 45 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर आई। साथ ही साउथ जिला पुलिस डीसीपी और एसीपी समेत अन्य आलाधिकारी भी घटनास्थल पर आए। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके।


पन्द्रह दिनों में दूसरी वारदात

पिछले 15 दिनों में बाइक सवार बदमाशों की ओर से लूट करने की यह दूसरी वारदात है। हाल ही सोढाला थाना इलाके के नंदपुरी में एक डेयरी कलेक्शन एंजेट को भी बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटने की कोशिश की थी। बदमाशों ने लूट की वारदात के दौरान एजेंट को गोली मार दी। इसमें एजेंट की मौत हो गई थी।