पात्र परिवारों को मुफ्त राशन किट
इधर प्रदेश के बीपीएल श्रेणी और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पात्र परिवारों को भी हर माह फ्री में राशन किट दिए जाने की घोषणा भी आज से प्रभावी हो गई है। निर्धन और पात्र परिवारों को सरकार की ओर से आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, मसालों का किट आज से मिलने लग जाएगा।