राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड अधिकारी अजय को निलंबित कर दिया गया है। वे गुडा मोकम सिंह गांव में देर रात शिक्षिका के घर जाने से विवादों में घिरे थे। जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी अजय पर आरोप लगा था कि वह गुडा मोकम सिंह गांव में एक शिक्षिका के घर गए। इसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा किया था। इसके बाद उनके आचरण को देखते हुए जयपुर मुख्यालय से रविवार रात को निकले आदेश के तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन काल में उनका मुख्यालय जयपुर रहेगा। हालांकि, रविवार को कुछ गांवों के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के समक्ष पेश होते हुए उपखंड अधिकारी अजय का समर्थन किया था।