9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाजपेयी काे अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, देखें वाजपेयी की यादगार तस्वीरें

भारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार काे निधन हाे गया। वाजपेयी काे अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा।
3 min read
Google source verification
Memories Of Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी काे अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा। देखिए वाजपेयी की कुछ तस्वीरें जाे हमेशा उनकी याद दिलाएंगी।

Memories Of Atal Bihari Vajpayee

अपने प्रशंसकों के साथ होली के रंग में सराबोर अटल बिहारी वाजपेयी।

Atal Bihari Vajpayee with Rajnikant

5 मई 2004 काे चेन्नई में अभिनेता रजनीकांत के साथ मुलाकात करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी।

Atal Bihari Vajpayee with ak adwani

3 मई, 2006 को भाजपा अधिवेशन में लालकृष्ण आडवाणी के साथ अटल।

Atal Bihari Vajpayee with clinton

वर्ष 2000 में तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ अटल। क्लिंटन 22 वर्षों में भारत का दौरा करने वाले पहले अमरीकी राष्ट्रपति बने थे।

Atal Bihari Vajpayee memory

जनवरी, 1977 में मोरारजी देसाई, चंद्रशेखर और सुब्रमणियन स्वामी के साथ अटल बिहारी वाजपेयी। मोरारजी सरकार में अटल विदेश मंत्री थे।

Atal Bihari Vajpayee pics

29 जुलाई 1998 काे कोलंबो में सार्क शिखर सम्मेलन में तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ मुलाकात करते हुए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी।

Atal Bihari Vajpayee funeral

1967 में दीनदयाल उपाध्याय के साथ जब अटल बिहारी वाजपेयी कोझिकोड में भारतीय जन संघ की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे तो पूरे देश की नजरें इस बैठक पर ही टिकी थी।

Atal Bihari Vajpayee in pokhran

1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण स्थल का जायजा लेते तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी।

atal bihari vajpayee with benazir bhutto

12 दिसंबर 2003 काे पाकिस्तान की तत्कालीन पीएम बेनजीर भुट्टो के साथ नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात करते हुए वाजपेयी।

atal bihari vajpayee with Modi

9 दिसंबर 2003 काे अटल बिहारी वाजपेयी आैर लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करते तत्कालीन गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी।

atal bihari vajpayee with pervez musharraf

4 जनवरी 2004 काेे इस्लामाबाद में एक बैठक के दौरान पाक के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से हाथ मिलाते हुए वाजपेयी ।

atal bihari vajpayee with george bush

24 सितंबर 2003 काे न्यूयॉर्क में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के साथ वाजपेयी।

atal bihari vajpayee Bharat ratana

27 मार्च 2015 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने घर जाकर दिया था सर्वोच्च सम्मान। संभवत: ये अटल की आधिकारिक रूप से आखिरी तस्वीर है।