10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएम सेवा ठप होने से परेशान हो रहे उपभोक्ता

लालबर्रा नगर मुख्यालय में एटीएम की सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhaneshwar Sakure

•

Updated: 12 Aug 2016, 5:08 PM IST

balaghat

balaghat

बालाघाट. लालबर्रा नगर मुख्यालय में एटीएम की सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एटीएम लगाया गया है। फिलहाल दोनों ही बैंकों की एटीएम सेवा बंद पड़ी हुई है।
जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक के पास ही बैंक द्वारा लगाई गई दो मशीनों का शटर गिरा दिया गया है। इसी तरह इसी बैंक द्वारा मजार के पास लगाई गई एटीएम मशीन से भी रुपए नहीं निकल रहे हैं। जबकि मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक द्वारा लगाई गई एटीएम में कैश समाप्त हो चुका है। जिसकी वजह से उपभोक्तओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बघोली निवासी उपभोक्ता प्रवीण बहरे के अनुसार वे अपने बीमार पिता का उपचार कराने लालबर्रा मुख्यालय पहुंचे थे। जब वे एटीएम से राशि निकालने पहुंचे तो वहां से पैसे ही नहीं निकले। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।