2 अगस्त को भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 3-4 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।