1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Alert: मानसून ने पकड़ी जोरदार रफ्तार, 27-28-29-30 जून के लिए भारी से अति भारी बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Monsoon 2025 Alert: मौसम विभाग के अनुसार 27 जून को बांसवाड़ा, डुंगरपुर और 28 जून को सीकर में अति भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 26 Jun 2025, 9:22 PM IST

imd rain alert

फाइल फोटो- पत्रिका

Monsoon 2025 Alert: राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वी के साथ-साथ अब पश्चिमी राजस्थान में भी झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बरसात हुई। झालावाड़ और बूंदी जिले में बरसात के दौरान खेत में कार्य करते समय अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत पांच की मौत हो गई। इस बीच मौसम विभाग ने 27 से 30 जून के लिए नया अलर्ट जारी किया है।

अति भारी बारिश अलर्ट (Very Heavy Rain Alert)

विभाग के अपडेट के अनुसार 27 जून को बांसवाड़ा, डुंगरपुर और 28 जून को सीकर में अति भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवा चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 27 जून को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतागपढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालोर और पाली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert)

विभाग के अनुसार 28 जून को अलवर, भरतपुर, जयपुर, नागौर और पाली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 29 जून को झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और 30 जून को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवा (30-40 KMPH) का अलर्ट जारी किया है।

यह वीडियो भी देखें

कोटा में झमाझम

वहीं कोटा के पीपल्दा कस्बे में शाम को मूसलाधार बारिश हुई। बरसात के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। शाम 5 बजे बादलों की गर्जना के साथ एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी बह निकला। तेज बरसात से नदी-नालों में पानी की आवक हुई। इटावा नगर में गुरुवार को एक घंटे तक झमाझम वर्षा हुई। दोपहर दो बजे बाद से शुरू हुई रुक-रुक कर बरसात शाम तक जारी रही। भंवरगढ़ कस्बे सहित आसपास ग्रामीण अंचल में गुरुवार शाम को आधा घंटे तक तेज बरसात होने के कारण सामान्य जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया।

यह भी पढ़ें- 30 मिनट और राजस्थान के 30 जिले, जानिए IMD की बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी